स्मार्टफोन का डब्बा फेंका तो लुट जाएंगे!

Utility

अक्सर लोग नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसका खाली डब्बा कचरे में फेंक देते हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि यह छोटा सा बॉक्स आपके लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकता है?

दरअसल, इस बॉक्स में ऐसी कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जो किसी गलत इंसान के हाथ लग गईं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

IMEI नंबर
आपके फोन का IMEI नंबर बॉक्स पर भी छपा होता है। इसी नंबर के जरिए पुलिस चोरी हुए मोबाइल का पता लगाती है।

इस IMEI नंबर की मदद से क्रिमिनल भी आपका फोन ट्रैक कर सकते हैं, आपकी लाइव लोकेशन पता कर सकते हैं और जासूसी भी कर सकते हैं।

कोई भी आपके मोबाइल के IMEI नंबर का दुरुपयोग कर उसे आपके फोन से ब्लैकलिस्ट कर सकता है।

हैकर IMEI नंबर का इस्तेमाल आपके साथ धोखाधड़ी और दूसरे गैर-कानूनी कामों को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं।

वारंटी कार्ड
मोबाइल के बॉक्स में वारंटी कार्ड भी होता है, जिसमें फोन की पूरी जानकारी होती है। बॉक्स फेंकने से वारंटी का दावा करना
मुश्किल हो सकता है।

वारंटी का दुरुपयोग अगर आपने बॉक्स फेंक दिया तो कोई भी व्यक्ति आपके फोन का वारंटी कार्ड का दुरुपयोग कर सकता है।

बॉक्स पर आपके फोन के मॉडल नंबर, सीरियल नंबर जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं।

बॉक्स को कैसे सेफ रखें
बॉक्स को सुरक्षित जगह पर रखें
IMEI नंबर नोट कर लें
वारंटी कार्ड को संभाल कर रखें
बॉक्स को फेंकने से पहले सभी जानकारी मिटा दें 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here