Utility

मोबाइल की स्टोरेज बढाने के खास तरीके

1. बिना काम के ऐप्स हटाएं
आपके फोन में कई ऐसे ऐप्स होंगे जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते। ये ऐप्स सिर्फ जगह घेरते हैं। उन्हें डिलीट करके आप काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

2. फोटो को क्लाउड पर भेजें
अपनी सारी फोटो और वीडियो को या किसी और क्लाउड स्टोरेज सर्विस पर अपलोड कर दें। इससे आपके फोन की गैलरी खाली हो जाएगी और आप अपनी यादें सुरक्षित रख पाएंगे।

3. कैशे डेटा साफ करें
ऐप्स यूज करने पर बहुत सारा कैशे डेटा जमा हो जाता है। समय-समय पर इसे साफ करते रहें। एक साथ पूरे फोन का कैशे क्लियर कर सकते हैं।

4. डाउनलोड फोल्डर की सफाई करें
हम अक्सर चीजें डाउनलोड करते हैं और उन्हें भूल जाते हैं। अपने फाइल मैनेजर में जाकर डाउनलोड फोल्डर देखें और जो भी फाइलें आपको नहीं चाहिए, उन्हें डिलीट कर दें।

5. SD कार्ड का यूज करें
अगर आपके फोन में SD कार्ड लगाने का विकल्प है, तो एक मेमोरी कार्ड खरीदें। आप अपनी फोटो, वीडियो और कुछ ऐप्स को इसमें ट्रांसफर कर सकते हैं, जिससे आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज खाली हो जाएगी।

6.  फाइल्स का बैकअप लें
अपने कंप्यूटर या किसी एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव पर अपनी जरूरी फाइलों का बैकअप लें। एक बार बैकअप लेने के बाद, आप उन्हें अपने फोन से डिलीट कर सकते हैं।

7. सेटिंग्स बदलें
कई सोशल मीडिया ऐप्स में ऑटो-डाउनलोड का ऑप्शन होता है, जिससे आपके फोन में तस्वीरें और वीडियो अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं। इसको बंद कर दें ताकि आपकी मंजूरी के बिना कुछ भी डाउनलोड न हो।

8. क्लीनिंग ऐप का यूज करें
कुछ अच्छे ऐप्स हैं जो आपको जंक फाइलें, डुप्लीकेट फाइलें और बड़ी फाइलों को ढूंढने और डिलीट करने में मदद करते हैं। यह आपके फोन को साफ रखने का एक शानदार तरीका है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here