दुनिया जितनी ऑनलाइन या डिजिटल होती जा रही है, साइबर क्राइम का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। जानिए ऑनलाइन सेफ्टी के लिए 10 टिप्स।
1. मजबूत पासवर्ड
अपने हर अकाउंट के लिए एक स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं, जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरक्टर्स हो। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
2. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें
इस फीचर के जरिए अगर कोई आपके अकाउंट में लोगिन करने की कोशिश करेगा तो आपको नोटिफिकेशन आएगा। आप अन्य डिवाइस को वहीं ब्लॉक कर सकते हैं।
3. अनजान लिंक या ईमेल पर
क्लिक न करें
फिशिंग अटैक से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहें। कभी भी अपनी जानकारी इन ईमेल्स में न भरें। अगर शक हो, तो लिंक को गूगल पर सर्च करके जांचें।
4. सार्वजनिक Wi-Fi से बचें
फ्री Wi-Fi के उपयोग से डेटा चोरी होने का खतरा होता है। पब्लिक नेटवर्क में बैंकिंग या पर्सनल काम बिल्कुल न करें।
5. सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर न करें
अपने निजी जीवन से जुड़ी चीजें सीमित रूप से शेयर करें। हैकर्स इन्हीं से आपकी प्रोफाइल बना सकते हैं। लोकेशन, OTP, मोबाइल नंबर जैसी चीजें कभी न डालें।
6. ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट करें
पुराने वर्जन में सुरक्षा खामियां हो सकती हैं। अपडेट से ये दिक्कतें ठीक हो जाती हैं। ऑटो-अपडेट चालू रखें ताकि कुछ भी मिस न हो।
7. फेक वेबसाइट्स से सावधान रहें
ऑनलाइन खरीदारी या बैंकिंग करते समय URL जांचें। “https” और लॉक आइकन देखें। गूगल पर वेबसाइट की रिव्यू चेक करना भी मददगार होता है।
8. एंटीवायरस और फायरवॉल रखें
ये वायरस, मालवेयर और स्पायवेयर से सुरक्षा देते हैं। सिस्टम स्कैन करना न भूलें। फ्री एंटीवायरस से बेहतर है भरोसेमंद पेड प्रोटेक्शन लेना।
9. बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें
उन्हें सेफ ब्राउजिंग और जिम्मेदार व्यवहार सिखाएं। पेरेंटल कंट्रोल टूल्स का उपयोग करें। उनसे दोस्त की तरह बात करें ताकि वे खुलकर बताएं।
10. हर संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें
अगर कोई ऑनलाइन धोखा देता है या हैकिंग होती है, तो तुरंत रिपोर्ट करें। साइबर क्राइम सेल या पर शिकायत कर सकते हैं। समय पर की गई रिपोर्ट कई नुकसान को रोक सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें