सिल्क की साड़ियां
ऐसे रखें सेफ

Utility

सिल्क की साड़ियां जितनी खूबसूरत होती हैं,
उतनी ही नाजुक भी। इसलिए इनकी देखरेख
बड़ी नजाकत से करनी पड़ती है।

सिल्क की साड़ियों की सबसे बड़ी समस्या
उनमें कीड़े लगना है। इन कीड़ों से बचाने के
लिए कई तरीके अपना सकते हैं।

कीड़ों से बचाने के लिए सिल्क
की साड़ियों में फिनायल यानी नेप्थलीन
की गोलियां रख सकते हैं।

अक्सर लोग सीधे सिल्क की साड़ियों के ऊपर
ही नेप्थलीन की गोलियां रख देते हैं, लेकिन इससे
कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है।

सिल्क की साड़ियों का रंग खराब न हो,
इसलिए नेप्थलीन की गोलियों को पहले किसी
दूसरे कपड़े में लपेटें, फिर साड़ी में रखें।

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम की
पत्तियां भी सिल्क की साड़ियों को कीड़ों से
बचाने में बहुत मददगार हैं।

नीम की पत्तियों को पीसकर पाउडर बनाएं
और एक पोटली में बांधकर अपने कपड़ों
में रख दें। इससे कीड़े दूर रहेंगे।

पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल किया
जाने वाला कपूर भी सिल्क की साड़ियों
को कीड़ों से बचा सकता है।

कपूर की सुगंध कीड़ों को दूर रखती है।
आप कपूर के टुकड़े को किसी कपड़े में
लपेटकर साड़ियों के बीच रख दें।

हल्दी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं,
कपड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
सिल्की की साड़ियों के बीच हल्दी की
पोटली रखने से कीड़े नहीं लगते।

कई बार नमी और फफूंद की वजह से
भी सिल्क की साड़ियों से बदबू आने लगती है।
कीड़े लगने का डर भी बढ़ जाता है।

आपकी सिल्क की साड़ियां नमी से खराब न हों,
इसलिए उन्हें बीच-बीच में धूप दिखाती रहें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here