ट्रेन टिकट कैंसिल
करने पर कितना
पैसा कटेगा?
Trending
ट्रेन टिकट बुक कराना हो या फिर पहले
से रिजर्व टिकट को कैंसल कराना, रेलवे ने
सबके लिए नियम बना रखे हैं।
किसी इमेरजेंसी में ट्रेन टिकट कैंसिल
करानी पड़े, तो इससे जुड़े नियम पहले से
जाने लें, ताकि बाद में चपत न लगे।
कंफर्म टिकट कैंसिल कराते वक्त यह याद रखें
कि ट्रेन के चलने से जितना ज्यादा पहले आप
टिकट कैंसल कराएंगे, उतना कम पैसा कटेगा।
नियम के अनुसार ट्रेन के डिपार्चर समय
से 48 घंटे पहले सेकेंड क्लास का टिकट
कैंसल कराते हैं तो सिर्फ 60 रुपये प्रति
व्यक्ति के हिसाब से चार्ज कटता है।
स्लीपर क्लास का टिकट ट्रेन के डिपार्चर
से 48 घंटे पहले कैंसिल करते हैं तो 120
रुपये के हिसाब से चार्ज कटता है।
इसी तरह, 48 घंटे पहले थर्ड एसी कोच
का टिकट कैंसिल करने पर 180 रुपये,
सेकंड एसी का टिकट कैंसिल करने पर 200
रुपये और फर्स्ट एसी का टिकट कैंसिल
करने पर 240 रुपये कटेंगे।
टिकट के डिपार्चर शेड्यूल से 48 घंटे से
12 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल किया जाए तो
अमाउंट का 25 प्रतिशत पैसा काटा जाता है।
वहीं, ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 4 घंटे
पहले टिकट कैंसिल करने पर आधा
पैसा ही वापस आता है।
ट्रेन के डिपार्चर से 4 घंटे पहले
रिजर्वेशन चार्ट बन जाता है। इसलिए 4 घंटे
पहले से लेकर ट्रेन के चलने के बीच या फिर
ट्रेन छूट जाने पर टिकट कैंसिल कराने पर
कोई रिफंड नहीं मिलता।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here