Utility

टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड कैसे मिलेगा

भारत में आमतौर पर ट्रेनें अक्सर लेट ही पहुंचती हैं, जिससे यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर कोई नागरिक टिकट खरीदकर वैलिड टिकट पर यात्रा कर रहा है, तो भारतीय रेलवे रेल यात्रा से जुड़ी उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाध्य है।

इसमें कोई रुकावट या बाधा आने पर यात्री को कुछ अधिकार भी दिए गए हैं।

इन अधिकारों के मुताबिक अगर आपकी ट्रेन निर्धारित समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो आप रेलवे प्रशासन से टिकट के पूरे पैसे वसूल सकते हैं।

अगर यात्री ने कैश देकर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से टिकट खरीदा है तो कैंसिल करवाने पर उसे तुरंत कैश रिफंड कर दिया जाएगा। 

अगर ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कराई गई है तो टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) फाइल करनी होगी। 

इसके बाद रिफंड में करीब 90 दिन का समय लग सकता है।

इसके अलावा अगर भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन कैंसिल की जाती है तो यात्रियों को ऑटोमैटिक पूरा रिफंड मिलता है। 

ई-टिकट का रिफंड 3 से 7 दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।

जी नहीं, एक बार चार्ट तैयार होने के बाद आप अपना कन्फर्म टिकट कैंसल नहीं कर सकते हैं और न ही रिफंड ले सकते हैं। 

लेकिन, इस स्थिति में भी आपको एक सुविधा दी गई है। आप टिकट कैंसिल करने के वैलिड कारण के साथ टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) जमा कर सकते हैं। 

यह पूरी तरह जोनल रेलवे डिविजन के अधिकारी पर निर्भर है कि वह आपको रिफंड देते हैं या नहीं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here