Utility

भारत में अब सबको मिलेगी पेंशन!

सरकार एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। इसका ज्यादा फायदा प्राइवेट जॉब, व्यापार और असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।

भारत में 2050 तक 34.7 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन उनमें से कई के पास कोई पेंशन सुविधा नहीं होगी।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नई यूनिवर्सल पेंशन स्कीम पर काम कर रही है। जो 18 साल से ऊपर के सभी भारतीयों के लिए होगी।

सरकार इस योजना में खासतौर पर असंगठित क्षेत्र, छोटे व्यापारी और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों पर ध्यान दे रही है।

इसका मतलब ये है कि चाहे आप दुकानदार हों, मजदूर हों या कंटेंट क्रिएटर, अब हर किसी को पेंशन मिलेगी।

हर महीने एक तय राशि जमा करनी होगी। सरकार भी इसमें योगदान देगी। 60 साल की उम्र के बाद आपका कुल फंड और ब्याज सहित पेंशन के रूप में
दिया जाएगा।

इस स्कीम में अटल पेंशन योजना जैसी मौजूदा योजनाओं को भी शामिल किया जा सकता है। यह स्कीम NPS और यूनिफाइड पेंशन स्कीम से अलग होगी।

NPS पहले की तरह जारी रहेगी और सरकारी कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार योजना चुन सकते हैं।

दुनिया के कई देशों जैसे डेनमार्क, स्वीडन और न्यूजीलैंड में ऐसी पेंशन योजनाएं पहले से मौजूद हैं।

अब भारत भी अपने बुजुर्गों के लिए मजबूत सोशल सिक्योरिटी सिस्टम बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here