पानी की बोतल साफ करने के सही तरीके

Utility

जितना जरूरी साफ पानी पीना है, उतना ही जरूरी है पानी की बोतल को भी साफ रखना। लेकिन, अक्सर लोग बोतल साफ रखने पर ध्यान नहीं देते।

इससे गंदी बोतल में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आपकी तबीयत बिगाड़कर आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

जानिए पानी की बोतल को सही तरीके से कैसे साफ करें, ताकि आप बीमारियों से बचे रहें।

Click Here

1. गर्म पानी और डिश सोप यूज करें
एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं। मुलायम ब्रश या स्पंज से बोतल के अंदर और बाहर अच्छे से साफ करें।

2. बेकिंग सोडा-सिरका से सफाई
बोतल के अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा और सिरका डालें। थोड़ी देर बाद बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।

3. नींबू से सफाई
बोतल में गर्म पानी और नींबू रस भरकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

4. ब्रश का इस्तेमाल
अपने बोतल की सफाई के समय सॉफ्ट और लंबे ब्रशल्स वाले ब्रश यूज करें। इससे अंदर के कोनों को साफ करने में आसानी होगी।

5. गर्म पानी से सफाई
पानी की बोतल हर दिन या कम से कम हर दूसरे दिन गर्म पानी से जरूर साफ करनी चाहिए। गर्म पानी बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

6. केमिकल यूज न करें
बोतल को साफ करने के लिए कभी भी ब्लीच या अन्य हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल न करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here