Utility

पैन 2.0 क्या है, पुराने कार्ड से कितना अलग?

PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किया जाता है। पैन कार्ड की शुरुआत 1972 में हुई थी।

इसका उद्देश्य इनकम टैक्स चोरी रोकना और टैक्सपेयर्स का डेटा इकट्ठा करना था। 1990 के दशक में पैन कार्ड को सभी व्यक्तियों और कंपनियों के लिए अनिवार्य किया गया।

सभी भारतीयों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। यह न सिर्फ पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल होता है, बल्कि इनका उपयोग वित्तीय मामलों में भी होता है।

अब सरकार पैन 2.0 लेकर आई है, जो पुराने कार्ड से अलग होगा। इसे आधार कार्ड से लिंक करके पैन कार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

पैन 2.0 में क्यूआर कोड जैसे सिक्योरिटी फीचर होंगे। जो पुराने कार्ड से ज्यादा सेफ होगा। जिनका पैन कार्ड पहले से बना हुआ है, उन्हें दोबारा इसे बनवाने की जरूरत नहीं है।

नए आवेदनकर्ताओं को अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है। 

पैन कार्ड से इनकम टैक्स दाखिल करना आसान हो जाता है। बैंक खाता खोलने और वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी है।

किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन ले सकते हैं। विदेश यात्रा के दौरान पैन कार्ड की जरूरत होती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here