छिपकली के काटने से अक्सर लोग बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि जहर कहीं उनके शरीर में न चला जाए।
अगर आपको घर में पाई जाने वाली छिपकली काट ले तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छिपकली काटने से कोई खतरा नहीं होता। उनकी लार में जहर नहीं होता।
हालांकि, इसके बाद भी इंफेक्शन और एलर्जी से बचने के लिए छिपकली के काटने के बाद कुछ काम करने जरूरी हैं।
जिस जगह पर छिपकली ने काटा है, उसे साफ पानी और साबुन से धोकर किसी एंटीसेप्टिक या एलकोहल से अच्छे से साफ करें, ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो।
अगर छिपकली के काटने से सूजन, दर्द या खुजली हो रही हो तो एलर्जी की दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यदि काटने के बाद संक्रमण या फोड़ा होने लगे, तो डाॅक्टर से संपर्क करें।
अगर छिपकली काटने के बाद लाल निशान नजर आ रहे हैं तो उसकी अनदेखी न करें।
अधिकतर मामलों में छिपकली के काटने से कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें