आमतौर पर लोग नया फोन खरीदने के बाद पुराने स्मार्टफोन को बंद करके रख देते हैं। लेकिन, पुराने मोबाइल से भी कई काम की चीजें की जा सकती हैं।
बैकअप डिवाइस
नए फोन का बैकअप लेने के लिए पुराने फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आप फोटो वीडियो संभाल की रख सकते हैं।
म्यूजिक प्लेयर
पुराने फोन को आप म्यूजिक प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ई-बुक रीडर
पुराने फोन को ई-बुक रीडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसमें ई बुक डाउनलोड करें और पढ़ें।
गेमिंग डिवाइस
बड़े साइज के गेम इंस्टॉल करने के लिए पुराने फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा
अगर फोन के फीचर खराब हो गए हैं, लेकिन फोन का कैमरा अच्छा है तो पुराने फोन का कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिजिटल कैलेंडर
पुराने फोन को डिजिटल कैलेंडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टॉर्च लाइट
पुराने फोन का टॉर्च लाइट के तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जो अंधेरे में आपके बहुत काम आएगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें