Utility

सोना खरा या खोटा, घर पर ऐसे करें जांच

सोने जितनी तेजी से महंगा हो रहा है, उतना ही इसमें मिलावट और धोखाधड़ी की आशंका भी बढ़ती जा रही है।

सोने की ज्वेलरी की शुद्धता की पहचान हॉलमार्क स्टांप के जरिए की जाती है। 

लेकिन, अगर आपके घर में मौजूद सोने पर कोई हॉलमार्क नहीं है तो कुछ घरेलू तरीकों से भी इसकी जांच कर सकते हैं।

1. सोने की जिस ज्वेलरी की शुद्धता जांचनी हो, उसपर विनेगर की कुछ बूंदें डालें।

अगर कुछ देर बाद सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो यह शुद्ध सोना है।

2. चुंबक को ज्वेलरी पर लगाएं। अगर चुंबक न चिपके तो यह असली सोना है।

3. सोने की जिस ज्वेलरी को टेस्ट करना हो, उसे हल्के हाथ से सिरैमिक पत्थर पर घिसें।

अगर सिरैमिक पत्थर पर सुनहरा निशान पड़े तो सोना असली माना जा सकता है।

4. असली सोना कितना भी हल्का और कितनी भी मात्रा में हो, वह पानी में कभी तैरता नहीं।

एक बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें सोने की ज्वेलरी डाल दें। अगर सोना पानी में डूब जाए तो उसे असली माना जा सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here