Utility

बजट बनाना क्यों जरूरी?

1. खर्चों पर कंट्रोल हो पाता
बजट बनाने से पैसा कहां जा रहा है, इस बात पर नजर रखी जा सकती है। कौन सा कार्ड जरूरी है और कौन सा नहीं इसमें फरक आसान हो जाता है।

2. बचत की आदत बनती है
बजट बनाते वक्त कुछ कुछ पैसा बचत में डालना जरूरी हिस्सा माना जाता है। हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत तय करने से बड़ी राशि इकट्ठी होती है, जो भविष्य के लिए सहारा बनती है।

3. आर्थिक लक्ष्य पाने में मददगार
बजट आपको अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल गोल्स पर ध्यान देने में मदद करता है। जैसे, घर खरीदना, ट्रैवल, एजुकेशन या रिटायरमेंट।

4. उधारी से बचाव
बजट बनाकर अगर आप अपने खर्चों का ध्यान रखें तो उधारी की नौबत नहीं आती। क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल भी कम होता है। कर्ज में फंसने की संभावना घट जाती है।

5. इमरजेंसी फंड बनाना आसान
बजट में कुछ हिस्सा इमरजेंसी के लिए अलग रखा जाता है। इससे इमरजेंसी फंड मेंटेन करने की आदत बनती है, जो किसी अनहोनी की स्थिति में काम आता है।

6. निवेश की योजना
जब आप अपनी आमदनी और खर्च का पूरा हिसाब जानते हैं, तो निवेश की प्लानिंग करना आसान होता है। आप SIP, म्यूचुअल फंड या FD जैसे विकल्पों में सोच-समझकर पैसा लगा सकते हैं।

7. तनाव और चिंता में कम
पैसों का सही प्रबंधन होने से मानसिक शांति मिलती है। आपको हर महीने की टेंशन या अनजाने खर्चों का डर नहीं सताता। यह जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास लाता है।

8. परिवार की जरूरतें
बजट में बच्चों की फीस, माता-पिता की दवा, घर का राशन सबका हिसाब तय होता है। परिवार के हर सदस्य की जरूरत को प्राथमिकता दी जा सकती है। घर में आर्थिक अनुशासन बना रहता है।

9. बड़ी खरीदारी की तैयारी
TV, फ्रिज, गाड़ी या घर जैसी बड़ी चीजों के लिए आप पहले से पैसे जमा कर सकते हैं। बजट से EMI कितनी दी जा सकती है यह पता लग है। बिना बोझ के बड़ी खरीदारी संभव बनती है।

10. आत्मनिर्भरता की दिशा में
पहला कदम
जब आप अपने पैसे खुद मैनेज करने लगते हैं, तो आत्मनिर्भरता बढ़ती है। बजट बनाना फाइनेंशियल लिटरेसी का हिस्सा है। यह आपको दूसरों पर निर्भर होने से बचाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here