विशालकाय होली मोला दुनिया की सबसे भारी
मछली है, जिसका वजन 2,744 किलोग्राम होता है।
ये मछलियां समुद्री पॉपकॉर्न की तरह अपना
जीवन शुरू करती हैं और बढ़ते-बढ़ते
विशालकाय आकार की हो जाती हैं।
मोला मछली पत्थर की तरह दिखाई देती है,
लेकिन इसका लार्वा बहुत क्यूट नजर आता है,
जोकि वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।
महासागर में रहने वाली सनफिश जिसे मोला
भी कहते हैं, इनकी लंबाई 3 मीटर से
ज्यादा भी हो सकती है।
दिसंबर 2021 में पुर्तगाल के अजोरेस द्वीपसमूह
में हॉर्टा हार्बर से दूर फैयाल आईलैंड के पास एक
मृत विशाल सनफिश तैरती मिली थी।
फोर्कलिफ्ट ट्रक की मदद से इस मछली का वजन
किया तो 2,744 किलो निकला, इसलिए यह
दुनिया की सबसे भारी बोनी मछली बन गई।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें