पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बाइडेन-कमला 20 को संभालेंगे यूएस की कमान
20 जनवरी 2021 को जो बाइडेन अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति का पद संभालेंगी। बाइडेन को 47 फीसदी से अधिक वोट मिले।
फरवरी में दिए जाएंगे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
28 फरवरी को हॉलीवुड के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा ऑस्कर पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड्स) इस बार 25 अप्रैल को दिए जाएंगे। ये दोनों काफी प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं।
23 जुलाई से टोक्यो में ओलिंपिक महाकुंभ
टोक्यो (जापान) में 23 जुलाई 2021 को ओलिंपिक खेलों की शुरुआत होगी। समापन 8 अगस्त को होगा। कोरोना से फैली महामारी से 2020 में खेलों के महाकुंभ का आयोजन नहीं कराया जा सका था।
मई में होगा फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप
फुटबाल के दो बड़े आयोजन होंगे। पहला 20 मई से 12 जून तक इंडोनेशिया में फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। दूसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा अमेरिका इस बार 11 जून से 11 जुलाई तक होगा।
20 अक्टूबर से दुबई एक्सपो का आयोजन
20 अक्टूबर 2020 को होने वाला दुबई एक्सपो 1 अक्टूबर 2021 से होगा। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष, दवा, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र और स्टार्टअप की ताकत को भी दिखाया जाएगा।
ब्रेग्जिट: यूरोपीय संघ से ब्रिटेन बाहर हो जाएगा
31 दिसंबर को ब्रिटेन यूरोपीय संघ के व्यापार नियमों के दायरे से औपचारिक रूप से बाहर हो जाएगा। हालांकि समझौते के बाद अब बिना किसी टैक्स के ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देशों के बीच व्यापार चलता रहेगा।
अप्रैल में क्यूबा में कास्त्रो साम्राज्य खत्म होगा
19 अप्रैल को राष्ट्रपति राउल कास्रो कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा देंगे। राउल कास्रो के इस्तीफे के साथ ही कास्रो बंधुओं का 6 दशक से चला आ रहा साम्राज्य खत्म होगा।
हांगकांग में 5 सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे
2021 में हांगकांग में 5 सितंबर, ईरान में 18 जून को राष्ट्रपति का चुनाव होगा। इसके अलावा जापान में 22 अक्टूबर को आम चुनाव, पुर्तगाल, नीदरलैंड्स, जर्मन फेडरल समेत कई देशों में चुनाव प्रस्तावित हैं।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.