आम ताकत दे, वात-पित्त दोष दूर करे:खाना तेज पचाए, आंखों की रोशनी बढ़ाए; सूखा रोग में फायदेमंद गुठली

नई दिल्ली11 दिन पहलेलेखक: भाग्य श्री सिंह
  • कॉपी लिंक

आम भारत का राष्ट्रीय फल यूं ही नहीं है। लाजवाब स्वाद के साथ ही आम की गुठली, पत्तियां और छाल भी गुणों से भरपूर है। डॉ.आर.अचल बता रहे हैं आम के फायदे।

डाइट में आम को शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में विटामिन-C काफी मदद करता है और आम विटामिन-C से भरपूर है।

एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-C एलर्जी की समस्या को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद, कब्ज में आराम के लिए खाएं

आम में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। इस गुण की वजह से आम पेट साफ करता है। यह फाइबर से भी भरपूर होता है, इसलिए आम खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो आम जरूर खाएं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में विटामिन A पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंख के दो प्रमुख कैरोटेनॉइड होते हैं – ल्यूटिन और जियाजैंथिन। आम में जियाजैंथिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

अगर आपकी आंखों की रोशनी उम्र के साथ कुछ धुंधली हो गई है तो आम के सेवन से आपको फायदा हो सकता है। आम में मौजूद क्रिप्टोजैन्थिन दृष्टि दोष दूर करने में मददगार है।

खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल में अपनी राय देते जाइए

हाई ब्लड शुगर में आम की पत्तियां फायदेमंद

हाई ब्लड शुगर में आम की पत्तियां गुणकारी हैं। दरअसल, आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नाम का टैनिन होता है जो शुरूआती डायबिटीज के इलाज में मदद कर सकता है।

इसमें 3 बीटा टारेक्सॉल और एथिल एसीटेट भी होते हैं, जो हाइपरग्लेसेमिया के इलाज में मदद करते हैं। एक कप पानी में 10-15 आम के पत्तों को उबाल लें और इस पानी को रात भर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसे पी लें।

वेट लॉस में हेल्पफुल

आम के पत्ते शरीर में जमे वसा के स्तर को कम करके मोटापा कम करने में मदद करते हैं। आम की पत्तियों को चबाकर खाने से मेटाबोलिज्म तेज होता है, इससे वजन भी कम होता है।

आप आम के पत्ते के पाउडर या अर्क बनाकर गुनगुने पानी के साथ इसे सुबह-शाम भी ले सकते हैं। ये वेट लॉस में मदद करेगा।

एक्ने और झुर्रियां करे दूर

आम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि एक्ने की समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलावा आम के पत्ते का अर्क महीन रेखाओं, उम्र बढ़ने के संकेतों और त्वचा के रूखेपन को कम कर सकता है।

यह कोलेजन उत्पादन में भी मदद करता है जो चेहरे से झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम कर सकता है। साथ ही आम के पत्तों में मौजूद एंथोसायनिन जलन से तुरंत राहत देता है।

इसके लिए आप आम की पत्तियों को खा भी सकते हैं और लगा भी सकते हैं।

आम की छाल में भी हैं गुण कई

आम की छाल को घिसकर इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसियों पर लगाएं। इससे कुछ ही दिन में फुंसियां गायब हो जाएंगी।

आम की छाल में विटामिन C,एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो फोड़ों के असर को कम करता है। आम की छाल का अर्क गले की खराश की समस्या को ठीक करने में भी कारगर होता है।

इसके लिए आप आम की छाल के अर्क के रस से गरारे करें और फिर थूक दें। इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं। अर्क को निगलें नहीं। आम की छाल में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं।

इसके उपयोग से सूजन में आराम मिलता है। यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के खिलाफ भी बहुत प्रभावी है। आम की छाल के उपयोग से हाथ, पैरों की सूजन को भी कम किया जा सकता है। शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होने पर पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

स्कर्वी के इलाज में कारगर

विटामिन सी से भरपूर आम की गुठली का पाउडर स्कर्वी रोगियों के लिए फायदेमंद है। एक भाग आम की गिरी के पाउडर में दो भाग गुड़ और चूना मिलाकर उसका सेवन करें।

आप आमतौर पर विटामिन सी की अपनी दैनिक खुराक को पूरा करने के लिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...