चकोतरा खाएंगे तो हड्डियां बनेंगी फौलाद:दिल और आंखों को रखे स्वस्थ, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

नई दिल्ली3 महीने पहलेलेखक: दीक्षा प्रियादर्शी
  • कॉपी लिंक

नींबू जैसा दिखने वाला चकोतरा, जिसे गागर, डाभ, नारंगा, कागजी नींबू और ग्रेप फ्रूट जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। ये एक ऐसा फल है, जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई तरह के डायटरी फाइबर से भरपूर है। ये कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

डायटीशियन कामिनी सिन्हा का कहना है कि ये हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर है। इसलिए सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड में इसे दही के साथ मिलाकर स्पेशल खटाई बनाई जाती है।

डाइजेशन सिस्टम और वेट लॉस के लिए कारगर

वेट लॉस कर रहे हैं तो चकोतरा को डाइट में शामिल करें। इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है और ये एक ऐसा फल है, जो भूख मिटाने के लिए काफी है। वहीं ये विटामिन सी, विटामिन ए से भी भरपूर है। अगर डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहते हैं तो चकोतरा खाएं। ये शरीर से टॉक्सिन्स को रिलीज करता है।

डाइट पर हैं तो चकोतरा खाएं, इसमें फैट्स की मात्रा कम होती है और शरीर के टॉक्सिन्स को रिलीज करने में मदद करता है।
डाइट पर हैं तो चकोतरा खाएं, इसमें फैट्स की मात्रा कम होती है और शरीर के टॉक्सिन्स को रिलीज करने में मदद करता है।

हॉर्ट प्रॉब्लम को करता है कंट्रोल

चकोतरा पोटेशियम रिच फ्रूट है, जिसके कारण ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके अलावा चकोतरा में मिलने वाले मिनरल्स और विटमिन्स हॉर्ट प्रॉब्लम्स के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।

हड्डियों की समस्या है तो डाइट में शामिल करें चकोतरा

इसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है। शरीर में फाइबर की कमी है तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें। चकोतरा में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

खास कर के हड्डियों से जुड़ी बीमारी से परेशान हैं तो इसे रोजाना खाएं। इसमें ओमेगा 3 फैट्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर के मसल्स और टिशू स्ट्रॉन्ग होते हैं।

आखों की रौशनी के लिए फायदेमंद

चकोतरा में विटामिन सी और बीटा केरोटीन पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आंखों की रौशनी को बढ़ाने या बेहतर बनाने के लिए रोजाना इसका सेवन करें।

हिचकी या उल्टी से परेशान है इसे खाएं, आराम मिलेगा।
हिचकी या उल्टी से परेशान है इसे खाएं, आराम मिलेगा।

कैंसर सेल्स को फैलने से रोकता है चकोरता

चकोतरा में एपिजेनिन नाम का फ्लेवोनोइड मौजूद होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और फ्री रेडिकल खत्म करने के गुण मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं ये एंटी कैंसर एजेंट के तौर पर भी काम करता है और बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर सेल्स को फैलने से रोकता है।

हिचकी रोकने में कारगर

चकोतरा का स्वाद खट्टा होता है, जिससे हिचकी आने की वजहों को कंट्रोल करता है और हिचकी आनी बंद हो जाती है। चकोतरा के छिलकों औ बीजों को उल्टी में फायदेमंद माना जाता है। उल्टी से परेशान है तो इसे खाएं।

खबरें और भी हैं...