सेहत के लिए शहद के कई फायदे होते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने के अलावा ग्लोइंग बनाए रखता है। सेहत के लिए भी शहद अमृत की तरह काम करता है। हालांकि, इसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। कई लोग शहद को गलत चीजों में मिलाकर इसका सेवन करते हैं, जो खतरनाक होता है। शहद को किसके साथ खाना शरीर के लिए जहर होता है, बता रही हैं डायटीशियन अनीता झा।
स्वस्थ जीवन के लिए कैसे फायदेमंद है शहद?
शहद एक औषधि की तरह काम करता है। बच्चे या या बड़े किसी को भी सर्दी-जुकाम हो तो शहद को अदरक के साथ मिलाकर खाया जाता है। इसके अलावा पीपली के पाउडर में भी शहद को मिलाकर घरेलू चिकित्सा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। एक चम्मच शहद में 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर होता है। यह शुगर फ्रुक्टोज-सुक्रोज, ग्लूकोज और माल्टोज के रूप में होता है। शहद लेना इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि शहद बिना शरीर को नुकसान पहुंचाए, मिठास की तलब को पूरा करता है। इसका इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक्स में भी किया जाता है। शहद पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है और त्वचा की चमक भी बरकरार रखता है।
किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए शहद का सेवन?
गर्म चीजों के साथ क्यों नहीं लेना चाहिए शहद?
शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्म चीजों के साथ मिलाकर शहद का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। ऊपर बताए गए चीजों के साथ शहद लेने से शरीर में टॉक्सिन्स बनाता है, जिससे स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
किन चीजों के साथ शहद लेना है फायदेमंद?
गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में शरीर ज्यादा थकान महसूस करता है। इससे बचने के लिए हल्के गुनगुने पानी में शहद का सेवन फायदेमंद होता है। हर सुबह शहद-पानी पीना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गाजर के रस के साथ शहद मिलाकर लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सर्दी-खांसी में अदरक के रस के साथ इसे ले सकते हैं। चाहे तो हर सुबह एक छोटा चम्मच शहद ले सकते हैं। यह त्वचा और बालों के लिए अच्छा साबित होता है।
शहद के और क्या फायदे हैं?
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.