वजन कम करने वाले फल:गर्मियों में मजे से खा सकते हैं ये 6 फल, मोटापा होगा कंट्रोल और डाइजेशन भी दुरुस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है डाइट में फलों को शामिल करना। इनमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए यह फल मोटापा कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। दिल्ली में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. शैली तोमर का कहना है कि फल खाने से केवल मोटापा ही कम नहीं होता, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। फल विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों के वे रेडीमेड स्नेक होते हैं जो हेल्दी डाइट का हिस्सा बनते हैं। डॉ. शैली बता रही हैं कि गर्मी के मौसम में आप ऐसे कौन से फल खाएं जिनसे मोटापा न बढ़े और वजन कंट्रोल में रहे।
तरबूज

गर्मियों का फल तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
गर्मियों का फल तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में सजे-धजे तरबूज दिखने लगते हैं। रंगों से भरपूर यह फल आपकी सेहत को भी रंगों से भर देता है। तरबूज में लगभग 92 फीसदी पानी होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, सी के साथ-साथ फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। तरबूज खाने से पानी की प्यास और खाने की भूख भी पूरी हो जाती है। हालांकि, तरबूज में ग्लाइसमिक इंडेक्स ज्यादा पाया जाता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों का इसका सेवन संभल कर करना चाहिए।
खीरा-ककड़ी

गर्मी में खीरे को सलाद, रायता या डिटॉक्स वॉटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मी में खीरे को सलाद, रायता या डिटॉक्स वॉटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

खीरा और ककड़ी में पानी की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए ये वजन कम करने के सबसे बड़े डॉक्टर बन सकते हैं। खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है। यह दोनों फल गर्मी में डीहाइड्रेशन से भी बचाते हैं। साथ ही इनमें कैलोरी कम होती हैं और फाइबर ज्यादा होता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है, इसलिए खीरा और ककड़ी वजन कम करने में कारगर उपाय हैं।
अनानास

अनानास चीनी का हेल्दी विकल्प है। इसलिए इसे सिर्फ गर्मी दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि हेल्दी रहने के लिए भी खाया जा सकता है।
अनानास चीनी का हेल्दी विकल्प है। इसलिए इसे सिर्फ गर्मी दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि हेल्दी रहने के लिए भी खाया जा सकता है।

खूबसूरत सा फल अनानास भी वजन नियंत्रण में कारगर साबित होता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर होता है। यह शरीर में पानी की कमी भी पूरी करता है और मोटापा भी बढ़ने नहीं देता। इसका जूस या सलाद की तरह जैसे चाहें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
संतरा

संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से बार-बार भूख लगने की समस्या से निजात मिलती है।
संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से बार-बार भूख लगने की समस्या से निजात मिलती है।

संतरे विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से इम्युनिटी तो स्ट्रांग होती ही है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। यह पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत होता है। संतरा खाने से देर तक भूख नहीं लगती। बार-बार खाने की लत से दूर करता है, इसलिए वजन भी कंट्रोल में रहता है।
कीवी

कीवी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को बेहतर करने में मददगार साबित होते हैं।
कीवी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को बेहतर करने में मददगार साबित होते हैं।

अंदर से हरा और बाहर से ब्राउन रंग का यह फल कीवी विटामिन सी, ई और फाइबर से भरपूर होता है। इस फल को खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह यह फल वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं।
पपीता

दिन में अगर आप एक कटोरी पपीता खाते हैं तो इससे पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।
दिन में अगर आप एक कटोरी पपीता खाते हैं तो इससे पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।

पपीता में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इस फल को खाने से डाइजेशन भी बेहतर होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आप ऊर्जावान बने रहते हैं।

खबरें और भी हैं...