पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोलेट मेज का काम के प्रति जुनून देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। फ्रांस की रहने वाली ये बुजुर्ग महिला पूरे जोश के साथ पियानो बजाते हुए देखी जाती हैं। वे चार साल की उम्र से पियानो बजा रही हैं। इस उम्र में भी वे घंटो पियानो बजाती हैं। कोलेट कहती हैं- ''पियानो बजाने से मेरा दिल खुश होता है। मैं अपनी खुशी के लिए पियानो बजाती हूं''। 1914 में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी कोलेट ने अपनी मां के सख्त मार्गदर्शन में होम स्कूलिंग की। उनके पिता फर्टिलाइजर प्लांट को मैनेज करते हैं।
पेरिस एकोल नॉर्मेल डी म्युजिक से उन्होंने म्युजिक की शिक्षा ली। कोलेट इतना अच्छा पियानो बजाने का श्रेय नियमित रूप से योगा और जिमनास्ट करने को देती हैं। वे ये मानती हैं जिस तरह से लोगों को जिंदा रहने के लिए खाने की जरूरत होती है, उसी तरह उन्हें जीने के लिए पियानो बजाने की जरूरत है। उनकी उंगलियां पियानो को टच किए बिना नहीं रह सकतीं।
इस उम्रदराज महिला के अब तक छ: एलबम लॉन्च हो चुके हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम फैब्रिक मेज है। फैब्रिक के अनुसार, उनकी मां महामारी के इस दौर में अन्य बुजुर्गों के लिए मिसाल है। उनका एंजॉय करने का तरीका, जीने से प्यार करना और सेंस ऑफ ह्यूमर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.