संयुक्त अरब अमीरात ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए पहली बार अंतरिक्ष यात्री के तौर पर महिला का चयन किया। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्विटर पर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की। ट्विटर के जरिये उन्होंने बताया कि नूरा अल मातुशी यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। नूरा के अलावा मोहम्मद अल मुल्ला को चुना गया। इन दोनों कैंडिडेट्स का चयन 4 हजार कैंडिडेट्स के बीच हुआ। नूरा की उम्र 27 साल है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
फिलहाल नूरा अबू धाबी के नेशनल पेट्रोलियम कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं, वहीं अल मुल्ला का जन्म 1988 में हुआ। वे दुबई पुलिस के साथ पायलट के तौर पर काम करते हैं। नूरा और अल मुल्ला दोनों टेक्सास के ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण लेंगे। दुबई के मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर ने बताया कि 4,300 आवेदकों में से नूरा का चयन साइंटिफिक एबिलिटीज, एजुकेशन और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के आधार पर हुआ। उसके बाद उनका फिजिकल, साइकोलॉजिकल और मेडिकल एसेसमेंट भी हुआ।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.