• Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • 97 year old Elderly Woman Appeals To People To Get Vaccinated, She Was Praised By Sharing Her Experience Of Her First Dose

सोशल मीडिया पर वायरल:97 साल की बुजुर्ग महिला लोगों से कर रही वैक्सीन लगवाने की अपील, इसकी पहली डोज के अपने अनुभव को शेयर कर पाई सबकी तारीफ

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महामारी के बीच वैक्सीन के महत्व को देखते हुए सोशल मीडिया पर 97 साल की महिला लोगों से इसे लगवाने की अपील कर रही हैं। इस बुजुर्ग महिला के वीडियो को लता वेंक्टेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उनके वीडियो को लोगों की खूब सराहना मिल रही है, वहीं कई लोग इस वीडियो से प्रेरित होकर वैक्सीन भी लगवा रहे हैं। वीडियो में महिला ने वैक्सीन लगवाने के अपने अनुभव को शेयर किया। साथ ही यह भी बताया कि इसे लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह का दर्द नहीं हुआ। उनके अनुसार, वैक्सीन जितनी फायदेमंद आपके लिए हैं, उतनी ही आपके आसपास रहने वाले लेागों के लिए भी है। ये पूरी तरह सुरक्षित है जो आपको सामान्य जीवन जीने में मदद करती है।

इस पोस्ट के शेयर होते ही इतनी बुजुर्ग महिला के जज्बे को लोगों ने खूब पसंद किया। एक यूजर ने लिखा कि 97 साल की उम्र में भी उनकी आवाज में गजब का जोश है। ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने महिला की तारीफ करते हुए कहा - ''इस बहादुर महिला में आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति है जिसे देखकर हम सभी को सीखना चाहिए''। इस उम्र में उनकी सकारात्मक सोच की भी खूब सराहना हो रही है।