पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोशल मीडिया पर दिल्ली के पान पार्लर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह पान कनॉट प्लेस की यामू पंचायत की दुकान पर मिल रहा है। इस पान का वीडियो शॉप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे रफेलो गोल्ड पान कहा जाता है जिसके बारे में एक महिला बताते हुए दिख रही है। पान बनाने में चूना, चटनी और खुश्बू मिलाई गई है। महिला ने वीडियो में बताया कि इन चीजों से न सिर्फ पान का स्वाद बढ़ जाता है, बल्कि गला भी तर रहता है। इस पान में खारक, किसा हुआ नारियल, सौंफ और गुलकंद मिला हुआ है। इसके अलावा रफेलो चॉकलेट इसमें डाली गई है। पान पर सोने का वर्क चढ़ा हुआ है जिसे चेरी और रफेलो चॉकलेट से सजाया गया है।
पान के वीडियो में महिला ने हर सामग्री के सेहत को होने वाले फायदों के बारे में भी बताया है। इस पान की कीमत 600 रुपए है। सोशल मीडिया पर पान के वायरल होते ही लोगों ने कई कमेंट्स किए। कुछ ने कहा कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि इसे बनाते समय कई जरूरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि जो पान 100 या 150 रुपए में आ सकता था, वही 600 रुपए में बेचा जा रहा है। कुछ ने इसे ऑनलाइन भेजने की रिक्वेस्ट भी की।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.