पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मिस इंडिया ट्रांस क्वीन बनने के लिए कई राउंड पार करना होता है। इसमें फोटोशूट, टैलेंट हंट, कॉस्ट्यूम ट्रायल्स आदि हैं। इन सारे राउंड को पार करके शाइन सोनी को 'मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020' के खिताब से सम्मानित किया गया है। शाइन का जन्म लड़के के रूप में हुआ था। उनकी मां को लगता था कि वे समलैंगिक हैं। उसके बाद उन्होंने फिजिकल ट्रांसफाॅर्मेशन कराया और वे लड़की बनीं।
वे मानती हैं कि अधिकांश ट्रांस चाइल्ड को जिंदगी में इस तरह के हालातों का सामना करना पड़ता है। नेशनल इंस्टीट़्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद शाइन अपने फाइनल ईयर में रियलिटी शो की विजेता रहीं। उसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की एक ट्रेंड फोरकास्टिंग कंपनी से इंटर्नशिप की। वहां से लौटने के बाद शाइन ने अपने लेबल 'न्यूड' की शुरुआत की। दिल्ली में उनका खुद का डिजाइन स्टूडियो है। इस काम के अलावा वे स्टाइलिंग भी करने लगीं। इसके तहत उन्हें कई जगह घूमने का मौका मिला।
शाइन ने अपनी यात्रा को एक ब्लॉग के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया। वे एक डिजाइनर के साथ ही ब्लॉगर के तौर पर भी मशहूर हुईं। शाइन के लिए फैशन एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां उन्हें पूरी तरह स्वीकार किया गया। यहां काम करते हुए वे खुद को कंफर्टेबल फील करती हैं। वे चाहती हैं कि भारत में ट्रांस वुमन के प्रति लोगों की सोच बदले। लोग ये जानें कि वे दूसरों लोगों से अलग नहीं हैं। जिस तरह उनके पहले लड़कियां मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स रही हैं, वे भी उसी तरह मिस ट्रांस क्वीन बनी हैं। शाइन मिस इंटरनेशनल क्वीन बनने का सपना देखती हैं। साथ ही वे ट्रांस वुमन के हित में काम करने की ख्वाहिश रखती हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.