अफगानिस्तान के एजुकेशन डिपार्टमेंट में जब टीनएज लड़कियों के गाना गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया तो सोशल मीडिया पर इसका कड़ा विरोध हुआ। आखिर इस प्रतिबंध को हटा दिया गया। अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक वक्तव्य जारी किया गया। इसमें लिखा था कि यह प्रतिबंध मंत्रालय की नीतियों को नहीं दर्शाता है। इसके बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट किए जिसमें वह अपने मनपसंद गाने गाते हुए दिख रही हैं। उन्होंने लड़कियों पर लगाए गए इस प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया। सोशल मीडिया पर इस तरह चलाए गए अभियान को # आई एम माय सॉन्ग नाम दिया गया।
# आई एम माय सॉन्ग का हिस्सा बनीं 14 साल की शहरबानो वीडियो में गिटार और यूकेलिली बजाते हुए दिख रही हैं। लड़कियों के आगे बढ़ने और न गाने पर यह प्रतिबंध तालिबानियों द्वारा लगाया गया। अफगानिस्तान के कई लोग इसे तालिबानियों की वापसी का संकेत मान रहे हैं। पिछले साल तालिबानियों ने अफगानिस्तान में लोगों के बीच चर्चित कई महिलाओं की हत्या की थी। इसमें कुछ पत्रकार भी शामिल थीं। तालिबानियों और सरकार के बीच हुई शांति वार्ता भी असफल रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.