• Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • Instead Of Buying Sweets From This Holi Bazaar, Make These 3 Sweet Dishes At Home, Serve It By Garnishing It With Chopped Almonds, Pistachios And Cashews.

मिनटों में तैयार करें:इस होली बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर में दूध से बनाएं ये 3 स्वीट डिश, इसे कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू से सजाकर सर्व करें

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट होने का डर तो रहता ही है, साथ ही ये मंहगी भी बहुत होती हैं। इसलिए इस बार होली पर घर में ही दूध से तीन तरह की मिठाई बनाएं। इसे बनाने में बच्चों की भी मदद लें ताकि उन्हें मजा आए और वे आपके साथ क्वालिटी टाइम बीता सकें।

बनाने की विधि :
एक पैन में धीमी आंच पर 20-30 मिनट तक दूध उबालें। इसमें शक्कर और सेब मिलाकर 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। अब बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। फिर सर्विंग डिश में निकाल कर फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

बनाने की विधि :
फटा हुआ दूध गर्म कर उसमें से छेना निकालकर एक्स्ट्रा पानी हटा दें। अब एक दूसरे पैन में फ्रेश दूध को उबालकर इसमें छेना डालकर लगातार चलाते रहें। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें घी, शक्कर, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं। इसे किसी ग्रीस की हुई प्लेट में डाल दें। इसमें काजू मिलाएं और इसे कुछ घंटों के लिए सेट होने के लिए रख दें। उसके बाद सर्व करें।

बनाने की विधि :
सबसे पहले कटर से ब्रेड को गोल काट लें। एक पैन में दूध डालें और इसे लगातार चम्मच से चलाते हुए उबालें। दूध का एक तिहाई हिस्सा होने पर मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें फुल क्रीम मिल्क डालकर मिलाएं। इस मिश्रण में केसर, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर मिलाएं। पूरे मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक तेज आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। ब्रेड को सर्विंग प्लेट में रखकर तैयार मिश्रण को ऊपर से डालें। इसे गर्मा-गर्मा या ठंडा करके सर्व करें।