• Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • Learn How To Make Nail Remover, Face Powder And Mascara Using Lemon Juice And Apple Cider Vinegar.

अपने लिए खुद बनाना सीखें ब्यूटी प्रोडक्ट्स:नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर से बनाएं नेल रिमूवर, फेस पाउडर और काजल बनाने का आसान तरीका भी यहां जानिए

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्केट में आए दिन सैकड़ों ब्यूटी प्रोडक्ट्स लॉन्च होते हैं जिन्हें महिलाएं अपनी ब्यूटी निखारने के लिए खूब खरीदती भी हैं। इसी बीच कई बार ऐसे कॉस्मेटिक्स भी ले लिए जाते हैं जो आपकी सुंदरता बढ़ाने के बजाय कम कर सकते हैं। इनसे होने वाले इन्फेक्शन की वजह से आपको एलर्जी, पिंपल्स या एक्ने जैसी स्किन प्रॉब्लम होने का डर रहता है। इन सबसे बचने का अच्छा तरीका यह है कि बाजार से कॉस्मेटिक लेने के बजाय इसे घर में ही बना लिया जाए। इन चीजों को बनाने में समय भी कम लगता है और शुद्धता की पूरी गांरटी भी रहती है। यहां बनाना सीखिए नेल रिमूवर, फेस पाउडर और काजल।

नाखूनों से नेल पेंट हटाने के लिए ये तरीका भी आजमाया जा सकता है। जो नेल पेंट आपने लगा रखा है, उसके ऊपर एक दूसरा नेल पेंट लगाएं। इसके गीला रहते ही इसे रूई से पोंछ लें। इसके साथ आपका पहला नेल पेंट भी निकाल जाएगा और नाखून साफ हो जाएंगे।

अपनी स्किन के अनुसार फेस पाउडर चुनें। इसे लगाने से पहले कंसीलर जरूर लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने में मदद मिलती है।

काजल को फैलने से बचाने के लिए इस बात का ख्याल रखें कि आंखों के आसपास की त्वचा तैलीय न हो। अगर आंखों के चारों ओर ऑइल होगा तो काजल फैल सकता है। इसलिए काजल लगाने से पहले चेहरा धो लें और उसे अच्छी तरह से पोंछ लें। चेहरे और आंखों के आसपास की जगह को पसीने और तेल से बचाने के लिए वहां आप बर्फ भी लगा सकती हैं।