पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना अभी से शुरू कर दिया है। ऐसे में घर को सजाने और ठंडा रखने का नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो ये प्लांट्स परफेक्ट साबित होंगे।
1. पॉटेड बैंबू: एंट्री या लॉबी के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इन्हें ऑफिस या घर के किसी सूने कॉर्नर में भी सजाया जा सकता है। बड़े साइज के पेड़-पौधों में पॉटेड बैंबू सबसे कम मेंटेनेंस मांगता है। इसे मिड साइज पॉट में रखना चाहिए जिससे कि इसकी हाइट बहुत ज्यादा न बढ़े। तेज या कम धूप में भी ये पनप जाता है। पानी कई बार देना होता है
2. स्नेक प्लांट: पेड़-पौधों को जानने की बस शुरुआत ही की है और घर में बड़ा स्टेटमेंट प्लांट सजाना चाहते हैं तो स्नेक प्लांट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे मेंटेन करना बेहद आसान है। केवल एक बात का ध्यान रखना है कि इसे पानी बहुत ज्यादा नहीं देना है। बाकी तो ये अपना ध्यान खुद ही रख लेता है।
3. लेमन ट्री : घर में अपना एक इंडोर सिट्रस ट्री होना दिलचस्प हो सकता है। ये आपके घर को सजाता है, साथ ही खाना बनाने के दौरान मदद भी देता है, लेकिन लेने से पहले इसकी देखभाल करने के तरीके के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर लें। धीरे-धीरे नीबू दिखना शुरू होंगे और गर्मी की तपन में आप घर के ठंडे नीबू पानी का आनंद ले सकेंगे।
4. रबर ट्री प्लांट: घर के जिस कॉर्नर में अच्छी धूप आती है, वहां इसे रखा जा सकता है। कम रोशनी में ये नहीं पनपता है। तेज रोशनी और थोड़ी सी नमी जो रोजाना पानी स्प्रे करके इसे दी जा सकती है। ऐसा करने से ये अच्छा बढ़ता है।
5. पार्लर पाम : घर को ड्रैमेटिक, ट्रॉपिकल लुक देना चाहते हैं, लेकिन रोशनी की कमी है तो पार्लर पाम अच्छा विकल्प है। ये उन पौधों में से है जिन्हें ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। औसत नमी में ये अच्छा पनपते हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा मेंटेन नहीं करना पड़ता है।
6. मॉन्स्टेरा : पिछले कुछ वर्षों से ये ट्रेंड में बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। इन्हें पनपने के लिए केवल थोड़ी ह्यूमिडिटी की जरूरत होती है, इसलिए ये बाथरूम के लिए परफेक्ट होते हैं। बहुत कम या ज्यादा धूप में भी ये बढ़ते हैं। बस समय-समय पर पानी का स्प्रे करना नहीं भूलना है, जिससे पत्तियां साफ रहें, चमकती रहें।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.