प्रियंका मंगेश मोहिते ने नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा की चोटी को फतह कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला पर्वातारोही हैं। इससे पहले इस पर्वत शिखर को 6 लोगों ने छुआ है। लेकिन अब तक कोई भारतीय महिला इस पर्वत पर चढ़ाई नहीं कर पाई थी। वैसे तो नेपाल की यह चोटी सभी पर्वत चोटियों में दसवें नंबर पर आती है। लेकिन चढ़ाई के जोखिम के मामले में यह पहले नंबर पर मानी जाती है। प्रियंका माउंटेनियर होने के साथ ही रिसर्च एसोसिएट भी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी किया। 2018 में प्रियंका ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंचे पर्वत माउंट लोतसे को फतह किया। उसके बाद 2019 में वे दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। 2013 में इस महिला ने माउंट एवरेस्ट फतह कर देश का नाम रोशन किया।
प्रियंका को पर्वतारोहण के लिए उनके अंकल ने प्रेरित किया। वह अपने अंकल की शुक्रगुजार हैं जिनकी वजह से उनका नाम सारी दुनिया में रोशन हुआ। प्रियंका अफ्रीकी उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर चुकी हैं। उनका अगला अभियान धौलागिरी की चढ़ाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.