• Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • Rashmi Samanta Of Karnataka Became The First Indian Woman To Become The President Of Oxford Student Union, Devika And Dheti Were Also Selected As Vice presidents And Trustees.

बढ़ाया देश का गौरव:कर्नाटक की रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी, उपाध्यक्ष और ट्रस्टी के लिए भी हुआ देविका और धीति का चयन

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रश्मि सामंत कर्नाटक के मणिपाल की रहने वाली हैं। वे पहली ऐसी भारतीय महिला है जिन्हें लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनने का गौरव मिला है। वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित लिनकेयर कॉलेज से एनर्जी सिस्टम में एमएससी कर रही हैं। रश्मि को अध्यक्ष पद के लिए डाले गए 3,708 मतों में से 1,966 वोट मिले, जो बाकी उम्मीदवारों से ज्यादा थे।

अपने मेनिफेस्टो के अनुसार, रश्मि यूनिवर्सिटी और कॉलेज कॉन्फ्रेंस से उन सभी मूर्तियों को हटाने की पैरवी करती हैं जो साम्राज्यवादी हैं। उन्होंने कोरोना काल के खत्म होने तक रिहायशी जरूरतों को माफ करने की भी मांग की है। रश्मि की मां का नाम वत्सला और पिता का नाम दिनेश सामंत हैं। उन्होंने मणिपाल और उडुपी से स्कूलिंग की। उनके पिता बिजनेसमैन और मां हाउस वाइफ हैं। रश्मि ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। वर्ष 2021-22 के लिए चुने गए छात्र संघ में उपाध्यक्ष पद पर भी भारतीय मूल की देविका और ट्रस्टी के लिए धीति गोयल का चयन हुआ है।