ब्लैक लिपस्टिक में दीपिका और सोनम का बोल्ड लुक:श्रुति को कहा 'चुड़ैल', इस लिप शेड को पसंद करने वाली महिलाओं का जानें स्वभाव

8 महीने पहलेलेखक: भाग्य श्री सिंह
  • कॉपी लिंक

डार्क लिपस्टिक पसंद है? क्या कभी ब्लैक लिपस्टिक लगाना चाहेंगी? बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन और कई सुपर मॉडल्स इसे स्टाइल कर चुकी हैं। इस बोल्ड स्टाइल के लिए वो कई बार ट्रोल भी हुई हैं। आर्टमिस हॉस्पिटल की साइकोलॉजिस्ट रचना सिंह से जानें ब्लैक लिपस्टिक लगाने वाली महिलाओं की साइकोलॉजी।

डार्क सेंस ऑफ ह्यूमर
ब्लैक लिप शेड पर्सनालिटी के डार्क साइड को दिखाता है। ऐसी महिलाओं को आसानी से इंप्रेस नहीं किया जा सकता। ब्लैक लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं ब्राइट कलर्स की तरफ आकर्षित होती हैं।

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
ब्लैक लिपस्टिक या डार्क लिप कलर पसंद करने वाली महिलाओं का स्वभाव नकारात्मक नहीं होता। ऐसी महिलाएं खास तरह की फिल्में, इंडी म्यूजिक और विद्रोहियों द्वारा लिखी गई क्रांति की कहानियां पढ़ना पसंद करती हैं। यह महिलाएं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में विश्वास रखती हैं।

नरगिस फाखरी का स्टाइल काफी यूनीक है।
नरगिस फाखरी का स्टाइल काफी यूनीक है।

श्रुति हासन हुई थीं ट्रोलिंग की शिकार
श्रुति को ब्लैक और डार्क लिपस्टिक बहुत पसंद है। एक बार उन्होंने ब्लैक लिपस्टिक में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो पर काफी नेगेटिव कमेंट्स थे। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। यहां तक कि उन्हें चुड़ैल कहा गया।

ब्लैक लिपस्टिक है फेवरेट
एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा, 'मैं इसे जारी रखूंगी, मैं इसे किसी रोल या फिल्म के लिए तब तक नहीं करने जा रही हूं जब तक कि इसकी डिमांड न हो। मैं इसे सिर्फ ऐसे ही पसंद नहीं करूंगी या ब्लैक लिपस्टिक लगाऊंगी और गर्मी में अपने घर से बाहर निकल जाउंगी। मैं इसे करना पसंद करूंगी, लेकिन मैं सोचती हूं कि ये कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। अगर मेरा मूड इसके लिए करता है और मुझे इसे करने का मन करता है, तो मैं इसे करूंगी।' उन्होंने बताया कि उन्हें गोथिक सबकल्चर से काफी लगाव है इसलिए उन्हें वो पूरा एस्थेटिक ही पसंद है।

गोथिक फैशन की दीवानी हैं श्रुति हासन।
गोथिक फैशन की दीवानी हैं श्रुति हासन।

गोथिक फैशन क्या है?
गोथिक फैशन में महिलाएं डार्क कलर की लिपस्टिक, आईलाइनर और आई शैडो अप्लाई करती हैं। ब्लैक कपड़े और मेसी हेयर स्टाइल उन्हें डिफरेंट लुक देती है। यह स्टाइल रहस्यमय लुक देता है।

गोथिक फैशन की शुरुआत कैसे हुई?
साइलेंट फिल्म की स्टार थेडा बारा को गोथिक फैशन की शुरुआत करने वाली कहा जाता है। उन्हें 'अमेरिका का पहला गोथ' भी कहते हैं। 1920 के दशक से उन्होंने गोथिक फैशन को स्टाइल किया। इसके तहत वो आंखों पर डार्क मेकअप करती थीं और अजीबो-गरीब कपड़े पहनती थीं।

सोनल कपूर अक्सर फैशन और ब्यूटी को लेकर बोल्ड प्रयोग करती हैं।
सोनल कपूर अक्सर फैशन और ब्यूटी को लेकर बोल्ड प्रयोग करती हैं।

नरगिस फाखरी ने भी लगाई ब्लैक लिपस्टिक
अमेरिकी मूल की अभिनेत्री और टॉप मॉडल नरगिस फाखरी भी ब्लैक प्रिंटेड ड्रेस के साथ ब्लैक लिप शेड लगा चुकी हैं। उनका लुक काफी बोल्ड है। दीपिका पादुकोण ने गोल्डन शीयर साड़ी के साथ इसे फ्लॉन्ट किया।

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
अगर आप कॉन्फिडेंस से भरी हुई हैं और दूसरों की राय आपके लिए मायने नहीं रखती तो आप पूरे स्वैग के साथ ब्लैक लिपस्टिक लगाएं। जब आप आत्मविश्वास से भरी होंगी तो फर्क नहीं पड़ता है कोई कुछ भी कहे।

खबरें और भी हैं...