सोनम कपूर ने विदेश में भी अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा है। इनके देसी अंदाज के लाखों दीवाने हैं। सोनम कपूर की खूबसूरती का राज बता रही हैं मेकअप आर्टिस्ट हेतल सोनी।
हेतल सोनी के अनुसार, सोनम कपूर के फीचर्स बहुत शार्प हैं यानी उनके नैन-नक्श बहुत सुंदर हैं इसलिए उनके चेहरे पर देसी और मॉडर्न दोनों तरह का मेकअप अच्छा लगता है। सोनम कपूर का मेकअप किसी भी भारतीय महिला के चेहरे पर अच्छा लगता है, इसलिए हर महिला ये लुक ट्राई कर सकती है।
सोनम की तरह ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आई मेकअप पर खास ध्यान दें। इस लुक के लिए आई लाइनर, काजल और मस्कारा लगाएं।
स्मोकी आई मेकअप के लिए डार्क ब्राउन आईशैडो अप्लाई करें। इसके बाद हल्का ग्लिटर ऐड कर लें।
सोनम कपूर के इस लुक के साथ लिप मेकअप लाइट रखें। लाइट पिंक, पीच या न्यूड लिप कलर अप्लाई करें।
(सोनम कपूर की सभी पिक्चर्स इंस्टाग्राम से ली गई हैं)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.