पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
यूं तो भारतीय राजनेताओं के फैशन को लेकर लोग ज्यादा बात नहीं करते हैं, लेकिन फैशन की दुनिया में कुछ ऐसे स्टाइल स्टेटमेंट्स भी मौजूद हैं, जो देश के राजनेताओं की वजह से ही मशहूर हुए हैं। जानिए इन तीन महिला पॉलिटिशियंस से खास स्टाइल के बारे में।
सॉल्ट एंड पेपर :
देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही सॉल्ट एंड पेपर लुक की शुरुआत की थी। उन्हें इस ट्रेंड का पायोनियर भी का जा सकता है। उनका ये सिग्नेचर हेयर-डू आज भी महिलाओं को प्रेरित करता है।
बिंदी और मंगलसूत्र:
स्मृति ईरानी के माथे पर चमकने वाली बड़ी लाल बिंदी और गले में बड़ा सा मंगलसूत्र भारतीय महिलाओं के मन को इस कदर छू गया कि स्टाइल स्टेटमेंट ही बन गया। उनके इस ठेठ भारतीय अंदाज से देश की हजारों महिलाएं प्रेरित हुईं और उन्होंने बिंदी और मंगलसूत्र को मॉडर्न इंडियन ड्रेसिंग का हिस्सा बना लिया।
हैंडलूम साड़ी :
गांधी परिवार की महिलाएं अपने आप में ही ट्रेंड-सेटर्स साबित हुई हैं। पिछले कई दशकों से प्रियंका, सोनिया और मेनका गांधी ने हैंडलूम साड़ी को अपना स्टेपल स्टाइल स्टेटमेंट बनाया हुआ है। ये तीनों कभी लाइट तो कभी डार्क कलर की एक से बढ़कर एक हैंडलूम साड़ी में देखी जाती हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.