• Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • This Lehenga Is Very Expensive, The Reason For Wearing Red Lehenga And Gold Jewelery In Marriage

भगवंत मान की दूसरी दुल्हन गुरप्रीत कौर का ब्राइडल लुक:ये लहंगा है बड़ा महंगा, शादी में रेड लहंगा और गोल्ड ज्वेलरी पहनने की वजह

8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 48 वर्ष की उम्र में हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। यह शादी हुई तो बहुत सादगी से, लेकिन भगवंत मान की दुल्हन का ब्राइडल लुक सुर्खियों में है।

गुरप्रीत कौर के लहंगे की खासियत

डॉ. गुरप्रीत कौर के लहंगे की तारीफ करते हुए फैशन डिजाइनर श्रुति संचेती कहती हैं, “गुरप्रीत कौर ने रेड कलर का ट्रेडिशनल लहंगा पहना, जिस पर खूबसूरत गोल्ड जरदोजी वर्क किया गया है। ऐसा लहंगा ज्यादातर सिख और नॉर्थ इंडियन दुल्हन पहनती हैं। गुरप्रीत ने रेड लहंगे के साथ ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी पहनी है- नथ, मांगटीका, हार, कड़ा जैसे पारंपरिक गहने पहने, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।”

शादी की रस्मों में गुरप्रीत ने जहां लाल रंग का अनारकली लहंगा पहना, वहीं दूल्हा बने भगवंत मान डल गोल्ड शेरवानी में कॉम्प्लीमेंट देते नजर आए।
शादी की रस्मों में गुरप्रीत ने जहां लाल रंग का अनारकली लहंगा पहना, वहीं दूल्हा बने भगवंत मान डल गोल्ड शेरवानी में कॉम्प्लीमेंट देते नजर आए।

जरदोजी लहंगे की कीमत

श्रुति संचेती के अनुसार, ज्यादातर लड़कियां फेरे की रस्मों के लिए लाल रंग का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। शादी की रस्मों में पारम्परिक लहंगा दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। सालों से उत्तर भारत में ज्यादातर दुल्हनें ऐसा लहंगा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे शाही लहंगे की कीमत 50 हजार से 15 लाख तक हो सकती है। लहंगे की कीमत उसके फैब्रिक और कढ़ाई पर निर्धारित होती है।

रेड लहंगे के साथ गोल्ड ज्वेलरी

शादी में ज्यादातर दुल्हन गोल्ड ज्वेलरी पहनती हैं और रेड लहंगे के साथ इनका कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है। रेड कलर के लहंगे की खासियत है कि इसके साथ गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, हर तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है।

गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन इंक ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट ‘दिन शगना दा चढ़ेया…’
गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन इंक ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट ‘दिन शगना दा चढ़ेया…’

दुल्हन क्यों पहनती हैं लाल जोड़ा?

श्रुति के अनुसार, लाल शुभ रंग माना जाता है इसलिए शादी के दिन दुल्हन के जोड़े के लिए इस रंग का चुनाव किया जाता है। लाल प्यार का रंग भी माना जाता है इसलिए प्यार के रिश्ते में बंधते समय दुल्हन लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। इस रंग की खासियत है कि ये हर कॉम्प्लेक्शन पर अच्छा लगता है।

बेटे और बहू भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देतीं पंजाब के सीएम की मां हरपाल कौर।
बेटे और बहू भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देतीं पंजाब के सीएम की मां हरपाल कौर।

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। उनके दोनों बच्चे, 21 साल की बेटी सीरत कौर मान और 17 साल का बेटा दिलशान सिंह मान फिलहाल अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद मां के कहने पर मान ने दूसरी शादी की।

खबरें और भी हैं...