पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्पोर्ट्स एलेस्ट्रेड एक अमेरिकन स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसका सर्कुलेशन 10 लाख है। इसे दो बार नेशनल मैगजीन अवार्ड प्राप्त है। इस मैगजीन के स्विम सूट इश्यू में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर मॉडल को स्थान मिला है। ब्राजील की वेलेंटिनो सेंपियो एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं।
वे पहली बार 2020 के अंक में हेदी क्लम और एश्ले ग्राहम जैसी जानी-मानी हास्तियों के साथ दिखाई देंगी। 23 साल की सेंपियो इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं। मैगजीन का यह अंक 21 जुलाई को रिलीज होगा। सेंपियो ब्राजील में नॉर्थ ईस्ट के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं।
वे कहती हैं मैं एक ऐसे गांव में रहती हूं जहां गरीबी की दर ज्यादा है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी अपमान की नजरों से देखा जाता है।
ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इस प्रतिष्ठित प्रत्रिका के लिए चुना गया। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह अन्य ट्रांसजेंडर्स को भी समाज में सम्मान और उनका हक मिले। मैं उनके लिए जो भी संभव है, हर वो प्रयास करना चाहती हूं। इससे पहले 2017 में सेंपियो ऐसी पहली ट्रांसजेंडर मॉडल थीं जो वॉग के कवर पेज पर देखी गई थीं। इसके फ्रेंच एडिशन के कवर पर उन्हें स्थान मिला था।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.