पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इन दिनों तरबूज का सलाद आपके लिए जितना फायदेमंद है, उतने ही सेहतमंद इससे बने ड्रिंक्स भी हैं। इस मौसम से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में तरबूज से बनी डिश मदद कर सकती हैं।
1. तरबूज की आईसक्रीम :
तरबूज के गूदे को मैश करके फ्रिज में रखें। दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर घोल लें। बचे दूध को एक पैन में डालकर उबालें। इसमें दूध, वनीला एसेंस की बूंदें मिक्स करके पकाएं। ठंडा होने पर ढककर फ्रीजर में रख दें। जम जाने पर इसमें मलाई और तरबूज मिला दें। इसे दोबारा सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
क्यों खाएं : ब्लड प्रेशर नियंत्रित, बेहतर डाइजेशन के लिए।
2. तरबूज का सलाद :
सबसे पहले एक बाउल में अनार का जूस, तरबूज, खरबजू, अंगूर और अपने मनपसंद फलों को काटकर मिला लें। इसमें चाट मसाला डालकर खाएं। अपनी पसंद के अनुसार इसमें कुछ ड्राय फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू भी मिलाए जा सकते हैं। तरबूज के बीजों काे फेंकने के बजाय खाना भी फायदेमंद होता है।
क्यों खाएं : वजन और भूख कम, इम्यूनिटी बढ़ती है।
3. तरबूज लेमोनेड :
तरबूज में शकर, पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर ब्लेंड करें। सर्व करने के लिए गिलास में नींबू की स्लाइस, पुदीने की पत्तियां, आइस क्यूब्स, तरबूज का चौथाई मिश्रण और सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक डालकर मिलाएं।
क्यों खाएं : बढ़ती उम्र का असर कम, शरीर के टॉक्सिंस दूर।
तरबूज खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.