यूक्रेनी रिफ्यूजी को घर में जगह देने के मात्र 10 दिन बाद ही ब्रिटिश युवक उसे दिल में भी जगह दे बैठा। जिसके बाद उसने अपने 10 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों से अलग होने का फैसला किया है। ब्रिटिश युवक अब यूक्रेनी रिफ्यूजी के साथ अपना जीवन बिताना चाहता है।
जंग ने बना दी जोड़ी
सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले 29 साल के टोनी गार्नेट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लंदन में रहते थे। पिछले दिनों रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद उन्होंने यूक्रेन की रहने वाली 22 साल की सोफिया को अपने घर में पनाह दी थी। सोफिया रिफ्यूजी के रूप में ब्रिटेन आई थीं। जहां गार्नेट परिवार ने उसकी मदद की, लेकिन 10 दिन के भीतर ही टोनी सोफिया को दिल दे बैठे। सोफिया को भी टोनी पसंद आए। जिसके बाद दोनों ने साथ आने का फैसला किया।
‘उसे देखते ही प्यार हो गया’
‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया ने बताया कि टोनी उसे पहली ही नजर में पसंद आ गए थे। वो उसे देखते ही उनकी फैन हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि ‘हमारी लव स्टोरी छोटी है, लेकिन हमारी बॉन्डिंग काफी मजबूत है। लोग मेरे बारे में बुरा सोचेंगे, लेकिन पुराने रिश्ते से टोनी बहुत दुखी थे।’
फेसबुक पर हुआ था संपर्क
टोनी का यूक्रेन की रहने वाली सोफिया से फेसबुक पर संपर्क हुआ था। सोफिया वहां एक IT एक्सपर्ट के रूप में काम करती थी। जंग शुरू होने के बाद उसके शहर लीव की स्थिति काफी बिगड़ गई। ऐसे में टोनी ने सोफिया को ब्रिटेन आने का ऑफर दिया। सोफिया भी तैयार हो गईं। इसके बाद वो ब्रिटेन आकर टोनी और उसके परिवार के साथ रहने लगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.