रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 16वां दिन है। इसका खामियाजा यूक्रेन को भुगतना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में कई हस्तियां यूक्रेन की मदद में आगे आई हैं। मॉडल गीगी हदीद, मीका अर्गानाराज़ू और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन यूक्रेन को मदद का ऐलान कर चुकी हैं। कुछ अमेरिकी-ब्रिटिश लेडी स्टार्स ने भी युद्ध से प्रभावित यूक्रेन को डोनेट करने का ऐलान किया है।
असल में, फैशन वीक Fall 2022 का आयोजन हो रहा है। यूक्रेन के हालात देखते हुए अमेरिकन स्टार गीगी हदीद ने इस फैशन शो से होने वाली कमाई को दान करने का फैसला किया है। गीगी हदीद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं यूक्रेन में युद्ध से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए फॉल 2022 फैशन शो से होने वाली अपनी कमाई दान करूंगी। साथ ही फिलिस्तीन को भी डोनेशन जारी रखूंगी।
गीगी हदीद ने मॉडल मीका अर्गानाराज़ू से प्रेरित होकर यूक्रेन के युद्ध पीड़ितों की मदद करने का फैसला किया है। गीगी हदीद और मीका अर्गानाराज़ू ने न सिर्फ यूक्रेन को दान करने का फैसला किया है बल्कि युद्ध पीड़ित फिलिस्तिनियों की मदद करने का फैसला किया है।
यूक्रेन की मदद के लिए आगे आई फिनलैंड की PM
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आई हैं। फिनलैंड 2,500 असॉल्ट राइफल्स, 1.50 लाख बुलेट्स, 1,500 एंटी-टैंक हथियार और 70 हजार फूड पैकेट्स की यूक्रेन में सप्लाई करेगा। सना मरीन 34 की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं थी।
यूक्रेन मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस मदद को आगे आईं
यूक्रेन में फंसे शरणार्थियों को मदद पहुंचाने में अमेरिकी एक्ट्रेस मिला कुनिस और उनके पति एश्टन कचर आगे आए हैं। उन्होंने GoFundMe नाम से एक अभियान की शुरुआत की है। मदद की खातिर मिला कुनिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। उस वीडियो में मिला ने कहा है, 'मुझे गर्व है कि मैं यूक्रेन में पैदा हुई हूं। यहां के लोगों की मदद के लिए मैं 3 मिलियन तक की राशी की मदद करुंगी।'
बेथेनी फ्रेंकल ने की 10 मिलियन डॉलर की सहायता
पूर्व रियलिटी टीवी स्टार बेथेनी फ्रेंकल ने यूक्रेन हमले के पीड़ितों को 10 मिलियन डॉलर की सहायता राशि भेजी। उन्होंने यूक्रेन में रूसी हमले की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे राहत प्रयासों के तहत 25 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
फ्रेंकल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो में कहा, “हम इन लोगों (युद्ध पीड़ितों) को ठहरने के लिए अलग-अलग कंपनियों, खाद्य कंपनियों, लॉजिंग कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं, जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी।” इसके अलावा ट्रेनों और विमानों के लिए ट्रैवल कंपनियों के साथ भागीदारी की है, इसलिए यह विमानों, ट्रेनों, आवास, शरणार्थियों के लिए भोजन और कपड़े और सहायता की जा रही है।”
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दिए 10 मिलियन डॉलर
हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूक्रेन की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने 10 मिलियन यूएस डॉलर, यानी कि भारतीय करेंसी के मुताबिक 70 करोड़ रुपये डोनेट कर यूक्रेन की मदद की है। इन दिनों यूक्रेन के हालात देख कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स यूक्रेन के पक्ष में उतरे हैं। ये स्टार्स हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
कई संस्थान मदद को आए आगे
दुनिया के 30 से ज्यादा संस्थान हैं जो यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें UNICEF USA, International Medical Corps, Heart to Heart International, Mercy Corps, World Vision, Project Hope आदि हैं।
दुनियाभर से मदद को उठे हाथ
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.