बाढ़, गरीबी, महंगाई और आतंकवाद से जूझ रहा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अक्सर अपने अजीबोगरीब फैसलों की वजह से भी चर्चा में रहता है। पाकिस्तान की केंद्रीय सिविल सर्विस के एग्जाम में एक अनोखा सवाल पूछा गया। जिसमें परीक्षार्थियों से ‘बॉयज विल बी बॉयज’ यानी लड़के तो लड़के होते हैं, विषय पर लेख लिखने को कहा गया है। इस सवाल ने लोगों को ‘मेन विल बी मेल’ वाले ऐड की याद दिला दी।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर मीम बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इतने महत्वपूर्ण एग्जाम का पेपर एक ऐड देखकर बना दिया गया है। उधर, परीक्षा देने वाली लड़कियों का कहना है कि वो इस मामले में एक्सपर्ट हैं।
इस पेपर को पास करने पर बनेंगे पाक के टॉप ब्यूरोक्रेट
‘सेंट्रल सुपीरियर सर्विस’ के पेपर का पास पर पाकिस्तान के टॉप ब्यूरोक्रेट निकलते हैं। हर साल लाखों पाकिस्तानी छात्र इसके लिए तैयारी करते हैं। इसे पाकिस्तान का सबसे मुश्किल इम्तिहान माना जाता है। छात्र कई सालों तक इसकी तैयारी करते हैं। ऐसे में इस पेपर में इस तरह के सवाल को लोग पचा नहीं पा रहे हैं।
लड़कियों ने कहा- हम इस मामले में एक्सपर्ट हैं
सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस सवाल पर ही सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि इस पेपर के लिए लोग नेशनल और इंटरनेशनल अफेयर पढ़ कर गए थे, जबकि वहां अजीब सवाल पूछा गया।
वहीं, पेपर देने वाली कुछ लड़कियों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि वो लड़कों की आदतों को समझती हैं, ऐसे में उन्हें इस सवाल का जवाब देने में आसानी हुई।
सभी चले जाते हैं तो दोस्त आता है
निबंध के इस पेपर में एक और सवाल ऐसा था, जिसको लेकर लोग नाराजगी दिखा रहे हैं। इस सवाल में 'जब सभी चले जाते हैं तो एक दोस्त आता है' टॉपिक पर निबंध लिखने को कहा गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.