• Hindi News
  • Women
  • Common People Can Find Diamonds In America's Park, Luck Of 75 Thousand People Has Been Opened

टूरिस्ट को मिला ‘बदसूरत’ हीरा:अमेरिका के पार्क में आम लोग ढूंढ सकते हैं डायमंड, खुल चुकी है 75 हजार लोगों की किस्मत

नई दिल्ली12 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका में एक शख्स को खदान के पास एक हीरा मिला। लेकिन इस हीरे को देखकर शख्स बहुत खुश नहीं हुआ। क्योंकि यह हीरा दूसरे हीरों की तरह सुंदर और चमकीला नहीं था। हालांकि इसका साइज काफी बड़ा था। यह भूरे रंग का एक अजीब शक्लोसूरत वाला हीरा था। जो देखने में किसी भूरे पत्थर की तरह लग रहा था।

जिस शख्स को यह हीरा मिला, उसने इसका नाम ‘BUD (बिग, अगली डायमंड)’ यानी बड़ा और बदसूरत हीरा रखा। उसे तो शुरू में यह भी लगा कि यह असली हीरा नहीं है। लेकिन करीब से देखने पर पता चला कि यह 3.29 कैरेट का एक खास और अनोखा ब्राउन डायमंड है।

अब इस डायमंड की बदसूरती ही इसे पूरी दुनिया में पॉपुलर कर रही है। इसे ढूंढने वाले शख्स को उम्मीद है कि उसे इस हीरे बदले मोटी रकम मिल सकती है।

डेविज एंर्डसन नाम के शख्स को ऐसा हीरा मिला है; जो दुनिया में अपनी बदसूरती के चलते पॉपुलर हो रहा है।
डेविज एंर्डसन नाम के शख्स को ऐसा हीरा मिला है; जो दुनिया में अपनी बदसूरती के चलते पॉपुलर हो रहा है।

अमेरिका में है यह पार्क, जहां आम लोग चुन सकते हैं हीरा

अमेरिका के अर्कांसस राज्य में डायमंड स्टेट पार्क मौजूद है। यह हीरे की एक पुरानी खदान है; जिसे अब आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने इसे एक डायमंड कंपनी से खरीदा था। इसका मकसद इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देना था। लगभग 1000 एकड़ में फैले इस पार्क में आम लोगों को आकर हीरा ढूंढने की अनुमति है।

जिसके चलते दुनिया भर से लोग यहां हीरा ढूंढने आते हैं। यह पार्क कई लोगों की किस्मत बना चुका है। 1906 से लेकर अब तक यहां हजारों लोगों को हीरा मिल चुका है। दुनिया के कई नायाब और बेशकीमती हीरे यहां खोजे जा चुके हैं।

स्टोरी में आगे बढ़ने से पहले पोल पर अपनी राय देते चलें...

BUD से पहले भी शख्स को मिल चुके हैं 400 हीरे

अर्कांसस डायमंड स्टेट पार्क से BUD डायमंड को ढूंढने वाले शख्स का नाम डेविज एंर्डसन है। वह लंबे समय से इस पार्क में हीरे ढूंढने का काम कर रहा है। वह पहली बार 2007 में यहां आया था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसे अब तक 400 से ज्यादा डायमंड मिल चुके हैं। वह आगे भी इस इलाके में हीरों की खोज करते रहना चाहता है।

अर्कांसस डायमंड स्टेट पार्क में दूर-दूर से लोग हीरा ढूंढने के लिए आते हैं।
अर्कांसस डायमंड स्टेट पार्क में दूर-दूर से लोग हीरा ढूंढने के लिए आते हैं।

अब तक खोजे जा चुके हैं 75 हजार डायमंड्स, रोज 1 से 2 हीरे मिलते हैं

अमेरिका के इस डायमंड पार्क में पहला हीरा साल 1906 में ढूंढा गया था। तब से लेकर अब तक यहां से 75 हजार से ज्यादा डायमंड्स मिल चुके हैं। डायमंड कंपनियों और सरकार के बाद अब यहां आम लोग भी हीरे ढूंढ रहे हैं।

छोटी सी जगह में इतने लंबे समय से हीरा ढूंढे जाने के बाद भी यहां खूब हीरे मिल रहे हैं। इस पार्क में आज भी रोज 1 से 2 हीरो मिल जाते हैं। यही वजह है कि अमेरिका का यह पार्क हीरा ढूंढने वालों की पसंदीदा जगह है।

खबरें और भी हैं...