अमेरिका की एक महिला 11 बार शादी कर चुकी है। लेकिन वे हर बार रिश्तों में खुश न होकर हर बार तलाक दे देती हैं। 52 साल की मोनेट डीएस एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, सिंगल मदर हैं। साथ ही दादी भी बन चुकी हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में टीएलसी के शो ‘एडिक्टेड टू मैरिज’ में मोनेट ने हिस्सा लिया और अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं।
12वें पार्टनर से शादी के पहले ही हुई अलग
रिपोर्ट के मुताबिक मॉनेट 11 बार शादी कर चुकी हैं मगर वे अपने किसी भी रिश्ते से खुश नहीं थीं। अब उन्हें अपने सारे रिश्तों से ज्यादा दुख अपने 12वें रिश्ते के लिए लग रहा है क्योंकि वो शादी तक भी नहीं पहुंच पाया।
मिस्टर राइट की तलाश में 10 बार की शादी
अमेरिका में एक महिला अपने मिस्टर राइट की तलाश में अब तक 10 बार शादी कर चुकी है। हैरानी की बात तो यह कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि वो कितनी शादियां की हैं। वह कहती हैं कि जब तक उन्हें मिस्टर राइट नहीं मिल जाता वे इसी तरह शादियां करती रहेंगी।
एक मशहूर शो में किया शादी का खुलासा
10 शादियां कर चुकी महिला का नाम केसी है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की रहने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के मशहूर टीवी शो 'Dr. Phil Show' में इस बात का खुलासा किया है। वो इस शो में बतौर सक्सेसफुल बिजनेस वुमन के तौर पर शामिल हुई थी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया।
32 साल की महिला ने 32 बार की शादी
मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली एक 32 साल की महिला ने 32 बार शादी की है। महिला ने अंतिम शादी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के युवक से की जो महज 7 दिन ही रही। इस युवती की एक भी शादी 10 दिन से ज्यादा नहीं टिकी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल से भाग जाती है। जबलपुर की रहने वाली रीना ठाकुर उर्फ सीता चौधरी उर्फ काजल चौधरी पर लुटेरी दुल्हन का ठप्पा लग गया है। एजेंट ने 5 लाख रुपए लेकर प्रकाश और रीना की शादी कराई थी। शादी के 7 दिन बाद रीना जेवर लेकर घर से भाग गई।
फर्जी डॉक्टर बनकर 27 महिलाओं से की शादी
भुवनेश्वर के 66 साल के शख्स बिभु प्रकाश स्वैन ने फर्जी डॉक्टर बनकर 27 महिलाओं से शादी रचाई और उन्हें लूटा। झांसे में कई पढ़ी लिखी महिलाएं भी आईं, जिन्हें लाखों का चुना लगा। फर्जी डॉक्टर ने शादी डॉट कॉम और भारत मैट्रिमोनी डॉट जैसी वैवाहिक साइटों के जरिए महिलाओं को निशाना बनाता था और उनके पैसे पर ऐश करता था।
10 महिलाओं से की शादी, कई छोड़कर चली गईं
बरेली के एक शख्स ने दस महिलाओं से शादी करने के बाद भी जब उसके कोई औलाद नहीं हुई तो उसने अपनी करोड़ों की जमीन भतीजे को देने की इच्छा जाहिर की। यह बात उसकी भाभी को नागवार गुजरी तो उसने ही देवर का कत्ल करा दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.