यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 70 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। पुतिन की 38 साल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। पुतिन इस साल अक्टूबर में 70 साल के होने जा रहे हैं और पूर्व ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना से उनके दो बच्चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह परेशान हैं।
पिता बनने की खबरों से पुतिन हैरान
रूसी न्यूज चैनल जनरल एसवीआर टेलिग्राम के अनुसार, अलीना फिर से प्रेग्नेंट हैं। सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। पुतिन अपनी पत्नी से तलाक ले चुके हैं। रूसी चैनल ने कहा, 'पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं और ऐसा लग रहा है कि यह योजना के मुताबिक नहीं है। व्लादिमीर पुतिन और अलीना काबेवा के पहले से दो बेटे हैं। अलीना ने साल 2015 में पहले बेटे और साल 2019 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था।
अलीना से नजदीकी की चर्चा
अलीना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। अलीना रूसी राजनीतिज्ञ, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। अलीना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्टिक में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलिंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए।
आखिरी बार दिसंबर 2021 में नजर आई थीं
अलीना को सार्वजनिक जगहों पर कम ही देखा जाता है। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2021 में मॉस्को के डिवाइन ग्रेस रिदमिक जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में डांस करते हुए देखा गया था। उन्होंने 2004 ओलंपिक में रिदमिक जिमनास्ट में गोल्ड मेडल जीता था। द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि अलीना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात स्वीकार नहीं की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.