एक घड़ी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो एडोल्फ हिटलर की थी, उसे नीलाम किया गया। इस घड़ी को एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में करीब 1.1 मिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ 72 लाख में बेचा गया। बताया जा रहा है कि इस घड़ी के बिकने के पहले ही 2 से 4 मिलियन डॉलर तक में नीलाम होने का अनुमान है। वॉच प्रो के अनुसार, एडोल्फ हिटलर की एंड्रियास ह्यूबर नाम की ये सोने की घड़ी 20 अप्रैल 1933 को उनके 44 वें जन्मदिन पर मिली थी।
यहूदी नेताओं ने मैरीलैंड के अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में हुए इस नीलामी की निंदा की थी। हालांकि, ये घड़ी किसे बेची गई है इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
1933 में गिफ्ट में मिली थी स्वास्तिक निशान वाली ये घड़ी
'द डेलीमेल' के अनुसार, इस घड़ी पर स्वास्तिक बना है और उसके साथ तारीख लिखी है। वो तारीख हिटलर का जन्मदिन, जिस दिन वो जर्मनी के चांसलर बने थे। 1933 में जिस दिन नाजी पार्टी ने चुनाव जीता था। माना जाता है कि हिटलर को पार्टी की तरफ से उसी दिन जर्मनी के चांसलर के रूप में चुने जाने पर घड़ी गिफ्ट की थी।
फ्रांसीसी सैनिक को मिली थी घड़ी
4 मई 1945 को, जब हिटलर की बटालियन बवेरिया के ऊंचे इलाकों में बेरख्त्सगाडेन में पीछे हटने लगी, तब एक फ्रांसीसी सैनिक को ये घड़ी युद्ध की लूट के तौर पर मिली थी। नीलामीकर्ता के अनुसार, घड़ी बनाने वालों और सैन्य इतिहासकारों ने घड़ी की पृष्ठभूमि का अध्ययन किया है और इस आम सहमति पर पहुंचे हैं कि एडॉल्फ हिटलर वास्तव में इसके मालिक थे।
हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन की निक्कर हो चुकी है नीलाम
हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन की पिंक निक्कर करीब 3 लाख में नीलाम हुए। इसे यूके के कारोबारी ने खरीदा है। इसके अलावा कारोबारी ने हिटलर की पत्नी का नाइट ड्रेस भी खरीदा है, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है। टोसेस्टर में आयोजित 'हम्बर्ट और एलिस ऑक्शन' की उसी नीलामी में, हरमन गोरिंग की पत्नी एमी का एक ब्रेसलेट भी नीलाम किया गया।
1938 में बनाए गए इस सोने के ब्रेसलेट में एक स्वास्तिक के साथ बीच में एक लॉकेट है, जिसमें हिटलर की एक तस्वीर लगी हुई है। गोरिंग हिटलर का सबसे करीबी विश्वासपात्र था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.