महिलाएं आजकल अपने नाखूनों की केयर को लेकर बहुत सजग हो गई हैं। मैनीक्योर से लेकर नेल्स एक्सटेंशन और नेल आर्ट तक वो कई ट्रीटमेंट करवाती हैं। नेल्स एक्सटेंशन के जरिए भी ऐक्रेलिक नेल्स लगाकर नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाई जाती है। नेल आर्टिस्ट आयुषी जैन ऐसे कई टिप्स बता रही हैं, जिसे फॉलो कर के नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।
कैसे होता है नेल एक्सटेंशन
नेल एक्सटेंशन सिंथेटिक मटेरियल का बना होता है, जिसे फॉल्स नेल्स भी कहा जाता है। इसे नेल के टिप पर ग्लू की मदद से लगाया जाता है। इसके बाद नेल्स के ऊपर पसंद के अनुसार ऐक्रेलिक या जेल प्रोडक्ट लगाया जाता है ताकि एक्सटेंशन अच्छी तरह चिपक जाए। इसके ऊपर नेल पॉलिश या नेल आर्ट किया जाता है ताकि नेल्स सुंदर और अट्रैक्टिव दिखें।
फॉल्स नेल्स को मेंटेन करना जरूरी
फॉल्स नेल्स लगवा रही हैं तो इन्हें सही तरीके से मेंटेन करें। अगर रेगुलर घर के काम करती हैं तो शॉर्ट लेंथ वाले नेल्स एक्सटेंशन लगवाएं। पहली बार नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
नेल आर्ट की दीवानी हैं लड़कियां
नेल्स से हाथों की खूबसूरती बढ़ती है इसलिए नेल आर्ट का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसके लिए नेल स्टूडियो में कई तरह के नेल आर्ट किए जाते हैं, जैसे फ्रेंच नेल आर्ट, जिसमें बेस और टिप का कलर अलग होता है और टिप पर उसके शेप के अनुसार व्हाइट से कलर किया जाता है। ब्रश आर्ट में ब्रश का इस्तेमाल कर के नेल्स पर स्केच बनाया जाता है। ओम्बरे आर्ट में 2 कलर से इफेक्ट क्रिएट किया जाता है। इसमें नाखून पर दो हिस्सों में कलर लगाया जाता है, जो बीच में मर्ज हो जाता है। थ्री डी आर्ट में थ्री डी पाउडर से आर्ट बनाया जाता है, जिससे नेल्स पर थ्री डी इफेक्ट दिखता है। स्टोन आर्ट में अलग-अलग साइज और तरीके के स्टोन को पसंद के अनुसार नेल्स पर चिपकाया जाता है।
मैनीक्योर करवाते समय रखें ध्यान
नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद मैनीक्योर करवाती हैं तो नाखून को इस प्रोसेस में इफेक्ट न होने दें। मैनीक्योर के दौरान उंगलियों को गर्म पानी में डुबाया जाता है। इसलिए ध्यान रहे कि आपने नेल एक्सटेंशन करवाया है तो केवल हाथों को गर्म पानी में डुबोएं ताकि एक्सटेंशन निकल न जाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.