10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 455 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए शुक्रवार यानी 22 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया गया। बता दें कि ये सभी पद ग्रेजुएट अप्रैंटिस और टेक्निकल अप्रैंटिस के हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट HAL hal-india.co.in पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त है।
जरूरी योग्यता एवं आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं और निर्धारित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।
वैकेंसी की डिटेल्स
पद | संख्या | योग्यता |
फिटर | 186 | फिटर ट्रेड में ITI |
टर्नर | 28 | टर्नर ट्रेड में ITI |
मशीनिस्ट | 26 | मशीनिस्ट ट्रेड में ITI |
कारपेंटर | 4 | कारपेंटर ट्रेड में ITI |
मशीनिस्ट (ग्राइंडर) | 10 | मशीनिस्ट (ग्राइंडर) ट्रेड में ITI और 10वीं पास |
इलेक्ट्रिशियन | 66 | इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI |
ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल) | 6 | ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल) ट्रेड में ITI |
इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिक) | 8 | इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिक) ट्रेड में ITI |
पेंटर | 7 | पेंटर ट्रेड में ITI |
शीट मेटल वर्कर | 4 | शीट मेटल वर्कर ट्रेड में ITI |
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) | 4 | मैकेनिक (मोटर व्हीकल) ट्रेड में ITI |
कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA) | 88 | PASAA/COPA में ट्रेड में ITI |
वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) | 8 | वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक)ट्रेड में ITI |
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) | 6 | स्टेनोग्राफर (इंग्लिश)ट्रेड में ITI |
फ्रिज/एसी मैकेनिक | 4 | फ्रिज/एसी मैकेनिकट्रेड में ITI |
कुल | 455 |
महत्वपूर्ण तारीखें
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवश्यकता पड़ी तो लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.