गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़े बॉलपॉइंट पेन का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस रिकॉर्ड का श्रेय भारत के आचार्य मकुनरी श्रीनिवास को गया है। उन्होंने इस पेन पर भारतीय पौराणिक कथाओं के दृश्य भी उकेरे हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा बॉलपॉइंट पेन है जो कि 5.5 मीटर यानी 18.53 फीट लंबा और 37.23 किलो वज़नी है। यह आम बॉलपॉइंट पेन से 38 गुना बड़ा है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस पेन का वीडियो भी शेयर किया है।
इस पेन की नपाई दक्षिण भारत के हैदराबाद में 24 अप्रैल, 2011 को हुई थी।
गौरतलब है कि बॉलपॉइंट पेन का आविष्कार लैडिसलॉ जोस बीरो ने किया था जिनका जन्म 29 सितंबर, 1899 को हुआ था।
पेन के रचनाकार आचार्य ने इस रिकॉर्ड के अवसर पर बोलते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो मेरी माता मुझे लिखने के लिए पेन देती थीं। मैं उस पेन का इस्तेमाल करते हुए कल्पना करता था कि एक दिन मैं दुनिया का सबसे विचित्र पेन डिजाइन करुंगा।
पेन की खासियत बताते हुए आचार्य ने कहा कि यह पेन कांस्य का बना है और इसमें भारतीय नृत्य के 9 प्रकारों और संगीत यंत्रों को उकेरा गया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें https://youtu.be/xPqv7xN1iIU
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.