सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुश करने वाली खबर आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 1920 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद सिलेक्शन पोस्ट फेज-10 के हैं। ऐसे कैंडिडेट जो कि सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी, ग्रेजुएट और इससे अधिक योग्यता के हैं, उनके लिए रिक्तियों की संख्या 334 है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 12 मई से शुरू हो गई है।
इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।
कैंडिडेट 13 जून 2022 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन अगस्त माह के दौरान किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
ये है आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
महिला कैंडिडेट | कोई फीस नहीं |
जनरल कैंडिडेट | 100 रुपए |
ओबीसी कैंडिडेट | 100 रुपए |
SC/ST/PH | कोई फीस नहीं |
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 मई, 2022 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 13 जून, 2022 |
परीक्षा की संभावित तारीख | अगस्त 2022 |
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.