• Hindi News
  • Women
  • Now Both Of Them Are Preparing To Become Mother Together, Somewhere The Husbands Of Twin Sisters Are Also Twins.

जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी:अब दोनों की एक-साथ मां बनने की तैयारी, कहीं जुड़वां बहनों के पति भी जुड़वां

पर्थ/मुंबई/न्यूयॉर्क2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आपने अजीबो-गरीब शादियों के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या जुड़वां बहनों का एक ही दूल्हे से शादी करने के बारे में सुना है। अगर नहीं! तो हम आपको ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के ऐसी जुड़वां बहनों के बारे में बता रहे हैं जिनका रहना, खाना और पहनना तो एक जैसा है ही, उनका जीवनसाथी भी एक जैसा ही है।

पहले आपको ऑस्ट्रेलिया ले चलते हैं। यहां के जाने-माने शहर पर्थ में दो जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी की है और अब बहुत जल्द तीनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।

रिएलिटी लाइव शो में बहनों को किया था एक ही लड़के ने प्रपोज

सबसे दिलचस्प बात ये है कि लड़के ने एक अमेरिकन रिएलिटी लाइव शो के दौरान जुड़वां बहनों- 36 साल की अन्ना और लूसी को शादी के लिए प्रपोज किया था। ब्रेन ब्रायन ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिशयन हैं और पिछले 10 सालों से दोनों बहनों को डेट कर रहे हैं। ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अनोखा तरीका निकाला और सबसे लेटेस्ट रिएलिटी शो टीएलसी एक्सट्रीम के दौरान बेन दोनों बहनों को एक पार्क में रोमांटिक पिकनिक पर ले गये। जहां ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए पूछा।

एक ही लड़के से शादी क्यों? के सवाल पर दोनों बहनों ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्यार, प्यार होता है। इसीलिए दोनों बहनों को एक ही लड़के से शादी करने में कोई ऐतराज नहीं था।
एक ही लड़के से शादी क्यों? के सवाल पर दोनों बहनों ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्यार, प्यार होता है। इसीलिए दोनों बहनों को एक ही लड़के से शादी करने में कोई ऐतराज नहीं था।

दोनों बहनों को था एक ही लड़के से शादी का इंतजार

ब्रायन को डर लग रहा था कि दोनों बहनें शादी के लिए मानेंगी या नहीं, लेकिन ब्रायन को पता चला कि दोनों बहनें उनके प्रपोजल का इंतजार कर रहीं थीं और प्रपोज करते ही दोनों बहनें शादी के लिए तैयार हो गईं। लाइव शो में किया प्रपोज ब्रायन ने लाइव शो के दौरान पिकनिक मनाते वक्त जुड़वां बहनों को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों बहनों ने खुशी से उछलते हुए उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया।

बहनों ने कहा कि 'जुड़वां होने की वजह से उनकी पसंद और नापसंद एक समान रही है और उनका टेस्ट भी एक समान ही रहा है, इसीलिए शायद उन दोनों को एक ही लड़का पसंद आया और जाहिर सी बात है हम जो भी करेंगे अब साथ ही करेंगे।'

दोनों बहनों की अनोखी शादी की ये कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

भारत के महारष्ट्र में रिंकी और पिंकी ने की थी एक दूल्हे से शादी

बीते दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के सोलापुर की शादी देश और दुनिया के लोगों में चर्चा का विषय बन गई थी। यहां भी ऑस्ट्रेलियाई बहनों की तरह दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। खास बात यह रही कि ये जुड़वां बहनें आईटी इंजीनियर हैं।

इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

कई यूजर्स ने उठाए थे शादी की वैधता पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का सवाल है कि यह शादी वैध है या नहीं? बताया जा रहा है कि जुड़वां बहनें पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। इन दोनों बहनों ने अतुल नामक युवक से शादी करने का फैसला किया। दोनों बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही हैं और दोनों आगे भी एक साथ ही रहना चाहती थीं।

पिता के निधन के बाद अतुल से हुआ दोनों को प्यार

पिता के निधन के बाद पिंकी और रिंकी अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं। इसी दौरान उनकी जिंदगी में अतुल मलशीरस आया। मलशीरस तालुका का रहने वाला अतुल मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय करता है। एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया। फिर दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद तीनों इस शादी से बेहद खुश हैं।

दो अमेरिकी जुड़वां बहनें ऐसी भी जिनकी लाइफ में सब कुछ जुड़वां

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के ट्विंसबर्ग में जुड़वांओं का मेला (Twin Fair) आयोजित किया जाता है जहां दुनिया भर के जुड़वां लोग जमा होते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली ब्रिटनी और ब्रियाना 34 वर्षीय दो बहनें भी जब 2018 में इस मेले का हिस्सा बनने पहुंची तो वहां इनकी मुलाकात दो जुड़वां भाईयों-जोश और जेर्मी से हुई।

कमाल की बात यह रही कि दोनों बहनों को ये भाई पहली नजर में ही भा गए और इन्हें इनसे प्यार हो गया
कमाल की बात यह रही कि दोनों बहनों को ये भाई पहली नजर में ही भा गए और इन्हें इनसे प्यार हो गया

दरअसल इन दोनों बहनों की सिर्फ शक्ल ही नहीं मिलती बल्कि बचपन से ही इनकी पसंद नापसंद भी एक जैसी ही है। इतना ही नहीं ये एक ही लॉ फार्म में वकील के रूप में काम करती हैं।

जल्द ही इन चारों का प्यार शादी में बदल गया। इसके बाद ये सब एक ही घर में साथ-साथ रहने लगे। अब जब इन बहनों ने अपने-अपने बच्चों को जन्म दिया है तो वे भी शक्ल और सूरत में एक-जैसे हैं।

खबरें और भी हैं...