बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के स्टाइलिश लुक के सभी दीवाने हैं। सिंपल हो या पार्टी लुक वो हर लुक में क्लासी दिखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उन्होंने अपने कान्स लुक के साथ भी कई बार प्रयोग किया है। ऐश्वर्या का एक लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे उनका कान्स लुक बताया जा रहा है, लेकिन यह उनकी पुरानी फोटो है।
ऐश्वर्या के फेक कान्स लुक से डिजाइन सीख सकती हैं आप
ऐश्वर्या की ये ड्रेस उनके पुराने फोटो शूट की है। हालांकि, उनके इस लुक को आप किसी पार्टी या शादी के लिए डिजाइन करवा सकती हैं। इसमें उन्होंने डस्टी गोल्डन कलर का खूबसूरत गाउन पहन रखा है। गाउन पर मोती और क्रिस्टल का भारी वर्क किया गया है। इसके अलावा ड्रेस के बॉर्डर पर उसी कलर का 'फेदर फ्रिंज' लगा है। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत डायमंड नेकलेस के साथ कम्पलीट किया है।
ऐश्वर्या की 2018 की कान्स ड्रेस को कॉपी करना होगा मुश्किल
कान्स 2018 में ऐश्वर्या राय ने नीले-जामुनी रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 3000 घंटे लगे थे। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक बहुत वायरल हुआ था। उनकी यह ड्रेस तितली से प्रेरित थी। इस ड्रेस पर रेशम के धागों से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा इस पर स्वारोव्स्की क्रिस्टल्स का भी इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने इस आउटफिट को खूबसूरत ईयरिंग्स और अंगूठियों से एक्सेसराइज किया था। ऐश्वर्या के इस तीन मीटर लंबी ड्रेस को कॉपी करती हैं तो आपको चलने में परेशानी हो सकती हैं।
मिस वर्ल्ड का 2017 वाला कान्स लुक फॉलो किया तो भी होगी टेंशन
2017 के कान्स फेस्टिवल में ऐश्वर्या प्रिंसेस लुक में नजर आई थीं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का फेयरी गाउन पहना था। उन्होंने एक हैवी फ्लेयर गाउन पहना था, जिसे ऑफ शोल्डर नेक के साथ डिजाइन किया गया था और उस पर भारी एम्ब्रायडरी की गई थी। वही, अपनी ड्रेस के साथ-साथ ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या की ड्रेस पर भी खास ध्यान दिया था। अराध्या ने पिंक कलर का फेयरी गाउन पहना था, जिस पर गोल्डन कलर के बटरफ्लाई लगे हुए थे। एक्ट्रेस के ये गाउन भारी था। आप इस ड्रेस को हूबहू डिजाइन करवाएंगी तो आपको इसे कैरी करने में और बैठने में परेशानी होगी।
ऐश्वर्या का हर लुक वायरल, लेकिन आपके काम की है इतनी चीजें
ऐश्वर्या के इन कान्स लुक को डिजाइन करवाने से पहले ध्यान रखें कि अगर आप इसे हूबहू डिजाइन करती तो आप परेशान हो सकती हैं। एक्ट्रेस की 2018 की कान्स वाली ड्रेस तीन मीटर लंबी थी। आप चाहें तो एक्ट्रेस के इस लुक से सीख ले सकती हैं और इस तरह के तितली पैटर्न के डिजाइन वाले फैब्रिक से अपने लिए एक स्टाइलिश ड्रेस बनवा सकती हैं। वहीं अगर 2017 वाले प्रिंसेस गाउन को वेडिंग के किसी फंक्शन या फिर सगाई के लिए क्रॉप कर के अपने लिए खूबसूरत फ्लेयर गाउन डिजाइन करवा सकती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.