• Hindi News
  • Women
  • Russian Parliament Enacted Anti LGBT Law, Fine Up To 5 Lakhs On Those Who Break It

पुतिन ने चलाया युवती-युवती, युवक-युवक विवाह पर हंटर:रूसी संसद में पास हुआ एंटी LGBT कानून, तोड़ने वाले पर 5 लाख तक जुर्माना

मास्को4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

महज 22 साल का डानिया (Danya) रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के एक क्वीर क्लब में रोज परफॉर्म करते हैं, जिसे जेंडर ब्लेंडर कहा जाता है। लेकिन दिसंबर में रूसी संसद ने एक नया एंटी एलजीबीटी कानून पारित किया जिसके बाद से ये सब बंद हो गया।

डानिया बड़े ही गर्व के साथ कहते हैं- ‘मैं रूस में एकमात्र मॉन्सटर ड्रैग क्वीन हूं,

आईने के सामने भूतिया-सफेद मेकअप करता हूं। हालांकि, नए कानून के हिसाब से हमें अब सब कुछ भूलना है। जो कि बहुत चिंता में डालने वाला है। अब हमारे लिए खतरा भी बहुत बढ़ गया है।’

बीबीसी के विल वरनॉन के मुताबिक, जब हम डानिया के किचन में बैठे तो वहां एक इंद्रधनुषी झंडा दीवार पर सजावट के तौर पर लटका हुआ था। रूस में एंटी एलजीबीटी कानून पास होने के बाद ही डानिया ने रूस छोड़ने और फ्रांस में पनाह लेने का मन बना लिया।

डानिया कहते हैं कि अब जब यहां कानून बन चुका है तो मुझे यहां डर लगने लगा है। मेरे हाथ बंधे हैं। मेरे पास अब और कोई ऑप्शन नहीं है।

LGBT के समर्थन में किसी तरह की किताब, लेख या खबर पर पूरी तरह प्रतिबंध

रूस का नया कानून सभी उम्र के लोगों में अपारंपरिक सेक्सुअल संबंधों के प्रचार पर पूरी तरह रोक लगाता है। यानी रूस में अब LGBT के समर्थन में किसी तरह की किताब, लेख या खबर पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है।

किसी को भी इस तरह का अपराध करते पाए जाने के बाद 4 लाख रूबल यानी लगभग 4.8 लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर वह कोई संस्था, संगठन या फिर पत्रकार है तो उसके लिए जुर्माने की रकम और भी ज्यादा हो सकती है।

नई किताब पर भी लगा बैन, आपत्तिजनक तथ्यों पर पोत दिया काला रंग

टाइगर पालने वाले पुतिन को अब LGBT पर आई नई किताब से भी घबराहट लग रही है। देश भर की दुकानों से LGBT विषयों और पात्रों से जुड़ी किताबों को वापस लिया जा रहा है। सेंट पीटर्सबर्ग की बुक शॉप में हाल ही में जारी हुई नई बुक 'शैटर्ड- ए टेल ऑफ रोमांस बिटवीन टू मैन' (Shattered - a tale of romance between two men) मौजूद है। जो कि प्लास्टिक से पूरी तरह कवर होने की वजह से बिना खरीदे नहीं देखी जा सकती।

सेंट पीटर्स बर्ग में LGBT से जुड़ी नई किताब 'शैटर्ड- ए टेल ऑफ रोमांस बिटवीन टू मैन' के वे पन्ने जिनकी लाइनों को काले रंग से रंग दिया गया है।
सेंट पीटर्स बर्ग में LGBT से जुड़ी नई किताब 'शैटर्ड- ए टेल ऑफ रोमांस बिटवीन टू मैन' के वे पन्ने जिनकी लाइनों को काले रंग से रंग दिया गया है।

बीबीसी पत्रकार के मुताबिक, उन्हें इस बुक को अंदर से देखने के लिए खरीदना पड़ा। लेकिन उनको हैरानी तब हुई जब उन्होंने इस किताब को खोला तो टेक्स्ट पूरी तरह एडिट किए हुए थे, जिनमें से कई हिस्सों पर काले रंग से रेखाएं बना दी गईं थीं।

LGBT पर अमेरिका, यूरोप की नीतियों से अलग पुतिन ने दी चेतावनी

रूस में समलैंगिक विवाह को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहले ही चेतावनी दे चुके हैं।

टाइगर से खेलने वाले पुतिन आजकल रूस में एलजीबीटी प्रचार को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं।
टाइगर से खेलने वाले पुतिन आजकल रूस में एलजीबीटी प्रचार को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि जब तक वह क्रेमलिन में हैं, तब तक वह समलैंगिक विवाह को वैध नहीं बनाएंगे। पुतिन ने खुद को रूसी रूढ़िवादी चर्च के साथ जोड़ा था और कहा था कि वह रूस की पश्चिमी उदारवादी मूल्यों से दूरी बनाना चाहते हैं।

LGBT के खिलाफ 10 साल पहले बना था कानून

करीब 10 साल पहले 2013 में रूस में समलैंगिक प्रचार को लेकर कानून पारित हुआ था। इसके जरिए रूस में LGBT लोगों की गौरव रैली को रोकना और एक्टिविस्ट को हिरासत में लेने के लिए किया गया था। लेकिन देश में LGBT का प्रचार करने पर पाबंदियां नहीं थीं।

ढाई साल पहले समलैंगिक विवाह को रोकने के लिए उठाए कदम

करीब ढाई साल पहले रूसी संसद ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध को सही ठहराने के लिए कदम उठाए। रूसी सांसदों ने 14 जुलाई 2020 को इस तरह के कानून का मसौदा पेश किया, जो देश में समलैंगिक विवाह पर बैन लगाता है।

खबरें और भी हैं...